नई दिल्ली। Eclipse visible in India 2025 : इस साल 2025 में लगने वाले ग्रहण को लेकर लोग काफी परेशान है। जिसके विषय में जानना चाहते है कि इस साल कितने ग्रहण लगेगें और इसका असर किन किन देसो में देखने को मिलेगा। भारत में इन ग्रहण का असर होगा या नही। इसी तरह के प्रश्नों का हल लेकर हम आएं है कि साल 2025 में चार ग्रहण (4 eclipse 2025) लगने वाले है जिसमें से दो सूर्य ग्रहण (soalr eclipse) और दो चंद्र ग्रहण (lunar eclipse)। लेकिन इन चार ग्रहणों में केवल एक का ही असर भारत में देखने को मिलेगा।
पूर्ण चंद्र ग्रहण (14 मार्च 2025)
साल 2025 में लगने वाला पहला ग्रहण ‘पूर्ण चंद्रग्रहण’ होगा। जो 14 मार्च को समयानुसार दिन में घटित होगा, इसलिए इस चंद्रग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस चंद्रग्रहण का असर अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका और उत्तरी और दक्षिणी अटलांटिक महासागर जैसे क्षेत्रों में दिखाई देगा।
आंशिक सूर्य ग्रहण (29 मार्च)
इसके बाद इस साल2025 का दूसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। जो 29 मार्च को लगेगा, इसे भी भारत मे नही देखा जा सकता है। सका असर दूसरे देशों जैसे उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस में दिखाई देगा।
पूर्ण चंद्रग्रहण (7-8 सितंबर)
इसके बाद तीसरा ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण (7-8 सितंबर) को लगेगा। इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकता है। पूर्ण चंद्रग्रहण एशिया के अन्य देशों के साथ-साथ यूरोप, अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर क्षेत्र में भी देखा जाएगा।
यह अद्भुत ग्रहण रात 8:58 मिनट से सुबह 2:25 बजे तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है।
अंतिम ग्रहण ‘आंशिक सूर्य ग्रहण’ (21-22 सितंबर):
इस साल का अंतिम ग्रहण 21-22 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में घटित होगा।जो भारत में नजर नहीं आएगा।
इस आंशिक सूर्य ग्रहण का असर न्यूजीलैंड, पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया और पश्चिमी अंटार्कटिका में देखने को मिल सकता है।