Astrology Update: इस साल सावन का पावन महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। ठीक दो दिन बाद, यानी 13 जुलाई से शनि वक्री चाल (उलटी दिशा) में गोचर करेंगे और 27 नवंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि की यह उलटी चाल कुछ राशियों के लिए संकट का संकेत हो सकती है। आइए जानते हैं किन तीन राशियों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है।
वृषभ राशि:
शनि की वक्री चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए ठीक नहीं मानी जा रही। निजी और पेशेवर जीवन में तनाव बढ़ सकता है। मानसिक बेचैनी और पारिवारिक चिंता बनी रह सकती है। यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता रखें और मां की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि:
इस राशि के जातकों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में अस्थिरता आ सकती है। कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं, वरना नुकसान हो सकता है।
मीन राशि:
मीन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। खर्चों में वृद्धि और वैवाहिक जीवन में तनाव की संभावना है। विवादों से बचें और धैर्य रखें।
डिस्क्लेमर:
यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		