Tata Electric Car : वाहन निर्माता कंपनी टाटा की कारों की डिमांड़ हर रोज बढ़ती ही जा रही है। इस कंपनी की कारों को खरीदने के लिए लोगो की लाइनें लगी रहती है। इलेक्ट्रिक सेंगमेंट में भी टाटा की कारों का जलवा है। आज हम आपको बताने जा रहे है टाटा कंपनी की उस कार के बारे में जो एक बार चार्ज करने पर 421 KM की रेंज प्रदान करती है। चलिए खबर में जानते है टाटा की उस कार के बारे में जिसमें कम कीमत में काफी ज्यादा फीचर्स मिलते है।
टाटा कंपनी की कारों को खरीदनें के लिए लोगों की लाइनें लगी रहती है। कंपनी की तरफ से नई-नई कारें बाजार में पेश की जा रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों को देख हर कोई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने की ओर भाग रहा है। इलेक्ट्रिक सेंगमेंट में भी टाटा ने अपना दबदबा बना दिया है। अगर आप भी इन दिनों इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो आइए खबर में हम आपको बताने जा रहे है टाटा की उस कार के बारे में जो एक बार चार्ज करने पर 421km तक चलती है।
वैसे तो Tata Company की हर एक कार काफी गजब है लेकिन बात की जाएं टाटा कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ी पंच की तो उसका जलवा और ही है। टाटा कंपनी की तरफ से इस कार में कई ज्यादा फीचर्स दिए गए है। कंपनी की तरफ से वैसे तो इस कार को 2024 में बाजार में पेश (Tata Car) कर दिया गया था, लेकिन ग्राहक अभी भी इसे बिनार सोचे खरीद रहे है।
पावरट्रेन
टाटा मोटर्स (Tata Motors) की तरफ से ने पंच ईवी में दो बैटरी ऑप्शन दिए हैं, जिनमें अलग-अलग मोटर स्पेक्स हैं। इसके स्टैंडर्ड वर्जन में 25kWh बैटरी पैक है और लॉन्ग रेंज (LR) वर्जन में 35kWh बैटरी यूनिट है, जो 315 किमी और 421 किमी की ARAI-रेटेड रेंज देती है। स्टैंडर्ड वर्जन में 60kW परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस AC मोटर है, जो 114 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। वहीं, पंच ईवी के लॉन्ग रेंज वर्जन में 90kW PMS AC मोटर है, जो 190 Nm पीक टॉर्क देती है।
परफॉर्मेंस की बात की जाएं तो…
टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक पंच (Tata Motors’ electric Punch) का एलआर वेरिएंट 9.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटा है। एलआर वेरिएंट में इको, सिटी और स्पोर्ट तीन ड्राइव मोड मिलते हैं। प्रत्येक ड्राइव मोड में 4 लेवल रिजनरेशन की सुविधा है। स्टैंडर्ड रेंज वर्जन को 3.3kW AC चार्जर के साथ पेश किया गया है, जबकि LR वर्जन के खरीदार अतिरिक्त 50,000 रुपये का भुगतान करके 7.2kW AC चार्जर का विकल्प चुन सकते हैं। 50kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके इसे 56 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
टाटा इलेक्ट्रिक पंच के फीचर्स की बात करें
इसमें एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Features of the Tata Electric Punch) दिया गया है। इसमें पूरी तरह से डिजिटल 10.25-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टच-सेंसिटिव एचवीएसी कंट्रोल और टाटा का नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसमें इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो है।
इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, हरमन ऑडियो सिस्टम, कॉर्नरिंग फ़ंक्शन के साथ एलईडी फॉग लैंप और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स भी हैं।
