Gold Price Fall :दिवाली के बाद से ही सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि सोने की कीमत (Gold Price) में 8000 रुपये तक की गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत भी 28000 रुपए प्रति किलोग्राम तक लुढ़की है। आईए जानते हैं आज सोना चांदी का दाम क्या है।
सोने की कीमत में एक बार फिर से जबरदस्त गिरावट देखने को मिले हैं। बता दें कि सोने की कीमत में पूरे 8000 तक की गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत (Silver Price Today) के बारे में बात करें तो इसमें भी 28000 रुपए तक की कटौती दर्ज की गई है। ऐसे में जो भी लोग सोना और चांदी की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। खबर में जानिए इस बारे में पूरी जानकारी।
सोने की कीमतों में बंपर गिरावट
पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही थी। शादियों के सीजन से पहले सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall Latest Update) के बाद निवेशकों को एक राहत की सांस मिली है। सोना जहां 8000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी की कीमत भी 28000 रुपए प्रति किलोग्राम तक लुढ़की है।
24 कैरेट सोने का ये है भाव
आज 24 कैरेट सोने की कीमतों के बारे में बात करें तो सुबह 24 कैरेट सोना (24K Gold Price) 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा था। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,22,419 प्रति 10 ग्राम हो गई है। सिर्फ आठ दिनों के अंदर ही सोने की कीमत में 8,455 तक की गिरावट दर्ज की गई है।
सिर्फ 11 दिनों में ही लुढ़की चांदी
14 अक्टूबर को चांदी की कीमत 1,78,100 रुपए प्रति किलोग्राम थी। 25 अक्टूबर को इसकी कीमत (Silver Price Today) घटकर 147033 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। यानी सिर्फ 11 दिन में ही चांदी की कीमत में 28,000 रुपए तक की गिरावट आई है।
फिजिकल गोल्ड की गिरी डिमांड
अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने के बाद सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में गिरावट देखी जा रही है। इसका कारण अमेरिकी डॉलर में तेजी को बताया जा रहा है। वहीं कुछ निवेशक प्रॉफिट बुक भी कर रहे हैं। इन सबके अलावा दिवाली का सीजन खत्म होने के बाद फिजिकल गोल्ड की डिमांड में भी गिरावट देखी गई है।
इस वजह से लुढ़के सोने के दाम
बाजार इस समय अमेरिकी महंगाई की आंकड़ों का भी इंतजार कर रहा है। जिसके बाद भी फेड रिजर्व (Gold Price fall reason) के अगले फैसले का अनुमान लगाया जा रहा है। इन्हीं फैक्टर के कारण सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
2028 तक इतनी होगी सोने की कीमत
कई बड़े बैंक और बाजार से जुड़े एक्सपर्ट सोने की कीमतों को लेकर आशावादी हैं। उनका मानना है कि लंबे समय से सोने की कीमतों में तेजी आ रही है। सेंट्रल बैंक की डिमांड के कारण गोल्ड की कीमत 4400 प्रति औंस (Gold Price in Ounce) तक जा सकती है।
वहीं जेपी मॉर्गन ने अपने रिपोर्ट में बताया कि 2026 के अंत तक सोने की कीमत 1,70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को क्रॉस कर सकती है। एक्सपर्ट का मानना है कि 2028 के अंत तक सोने की कीमत (Gold Price in 2028) 2,40,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को भी पार कर सकती है।
