इस बढ़ती महंगाई के चलते अगर आप भी अपने भविष्य को सुरक्षित रखना चाहते है और हर महीने गारंटी आय कामना चाहते है तो आप पोस्ट ऑफिस की तरफ से चलाई जा रही एक सरकारी योजना पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Monthly Income Scheme ) की तरफ जा सकते है। इस स्कीम में आपको सरकारी की तरफ से निवेश करने पर एक निश्चित आय हर महीने मिलती है।
हर महीने कमाने के लिए बेस्ट स्कीम है Post Office MIS स्कीम
पोस्ट ऑफिस द्वारा शुरू की गई पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Monthly Income Scheme ) को खासकर उन लोगो के लिए शुरू किया गया है जो अपनी जमा पूंजी को एक सुरक्षित जगह निवेश कर के उससे हर महीने एक निश्चित आय प्राप्त कर सके। ये स्कीम सरकार ने रिटायरमेंट लोगो के लिए भी शुरू की गई है जिससे उनको अपने बुढ़ापे में एक नियमित आय का साधन मिल जाए।
पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम ( Post Office MIS Scheme ) एक छोटी बचत योजना है जिसे सरकार द्वारा पोस्ट ऑफिस में संचालित किया गया है इसलिए इसमें निवेश करना एकदम सुरक्षित माना जाता है। इस स्कीम की खास बात यह है की इसमें आपको एकमुश्त पैसा जमा करना होता है जिसके लिए आपको 5 साल की अवधि का ऑप्शन मिलता है।
Post Office Monthly Income Scheme
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Monthly Income Scheme ) एक छोटी बचत योजना है जिसे सरकार द्वारा शुरू किया गया है इसलिए ये स्कीम एक गारंटी सेविंग स्कीम है। इस MIS स्कीम में आपको 5 साल की अवधि के लिए अपना एकमुश्त पैसा जमा करना होता है जिसके अगले ही महीने से आपको हर महीने एक निश्चित आय मिलना शुरू हो जाती है। इस स्कीम में आपको अन्य बेनिफिट का लाभ भी दिया जाता है।
POMIS स्कीम में कितना मिल रहा फिहलाल ब्याज
अगर आप भी पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Monthly Income Scheme ) में निवेश करने का सोच रहे है तो आपको बता दे की इस POMIS स्कीम में फिहलाल 7.4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है, जो आपको हर महीने ब्याज से गारंटी इनकम देकर जाती है। इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते है और अधिकतम निवेश आपके खाते पर निर्भर करेगा।
कौन खुलवा सकता MIS खाता
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Monthly Income Scheme ) में देश का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है। इस स्कीम में निवेश करने के लिए कोई भी उम्र तय नहीं की गई है। लेकिन आपकी उम्र 18 साल से अधिक होना चाहिए। इस स्कीम में आप सिंगल अकाउंट खुलवा कर अधिकतम 9 लाख रुपये का निवेश कर सकते है और पति-पत्नी के साथ मिल कर अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते है।
हर महीने कमाने के लिए बेस्ट स्कीम है Post Office MIS स्कीम
अगर कोई भी व्यक्ति पति-पत्नी के साथ मिल कर जॉइंट खाता खुलवा कर पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Monthly Income Scheme ) में 5 साल की अवधि के लिए 15 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे पोस्ट ऑफिस की तरफ से 7.4 फीसदी का ब्याज दिया जाता है। जिसके हिसाब से उसे 5 साल में कुल 5,55,000 रुपये का सिर्फ ब्याज मिलता है जिसे वो हर महीने 5 साल तक 9,250 रुपये की गारंटी इनकम के साथ अपने खाते में प्राप्त कर सकता है।
