Sone Ka Bhav: पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है. कभी गोल्ड ने रिकॉर्ड तोड़े तो कभी तेजी से दाम नीचे गिरे. अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव (टैरिफ वॉर) के चलते सोने की कीमतों में बार-बार उथल-पुथल देखने को मिल रही है. पिछले सप्ताह तो देश के वायदा बाजार में सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था, लेकिन अब उसमें फिर गिरावट आई है.
आज उत्तर प्रदेश में सोने के ताजा भाव
3 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
22 कैरेट सोना: ₹88,550 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹92,980 प्रति 10 ग्राम
इन भावों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जो बीते दिनों के मुकाबले खरीदारों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है.
लखनऊ, नोएडा और कानपुर समेत इन शहरों में यही रेट
उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में सोने की कीमतें लगभग समान बनी हुई हैं. नीचे दी गई लिस्ट में देखें किस शहर में कितना मिल रहा है 22 और 24 कैरेट सोना –
लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी:
22 कैरेट गोल्ड: ₹88,550/10 ग्राम
24 कैरेट गोल्ड: ₹92,980/10 ग्राम
शादी के मौसम से पहले सोने में हलचल तेज
मई-जून के शादी सीजन की वजह से सोने की मांग में इजाफा हो रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की वजह से दाम लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रेड वॉर, डॉलर इंडेक्स और फेड रिजर्व की नीतियों के कारण आने वाले समय में भी गोल्ड की कीमतें अस्थिर बनी रह सकती हैं.
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में फर्क
देश के घरेलू सर्राफा बाजार में जहां थोड़ी राहत मिल रही है, वहीं वायदा बाजार में अब भी मजबूती बनी हुई है. इस समय विदेशी बाजारों में सोने की चमक लौटती नजर आ रही है. यही कारण है कि निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों को भी हर दिन नई कीमतों का सामना करना पड़ रहा है.
