Gold Or Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से काफी ज्यादा बदलाव हुआ है। आज से 10 साल पहले सोने और चांदी की कीमत काफी ज्यादा कम थी और अब सोने और चांदी के भाव सातवें आसमान को टच कर रहे हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं 10 साल पहले कितने थे सोने और चांदी के दाम और अब कितना हुआ है बदलाव।
सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों निवेशकों के दिलों की धड़कन बनी हुई है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा उतार चढ़ाव आया है। पिछले महीने सोने और चांदी के भाव अपने हाई लेवल के रिकॉर्ड पर जा पहुंचे थे, उन दिनों सोने और चांदी की कीमतों ने कुछ ऐसे आंकड़े को टच किया था जिसके बारे में लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था। अब फरवरी महीने में भी सोने और चांदी के भाव काफी ज्यादा ऊपर चल रहे हैं लेकिन अपने हाई लेवल से नीचे ही है।
कुछ साल पहले सोने के भाव (Gold Price Today) काफी ज्यादा नॉर्मल थे, लेकिन बीते दिनों से सोने और चांदी के भाव ने कुछ ऐसी तेजी पकड़ रखी है कि आम आदमी इनकी खरीदारी करने में अपने पैर पीछे कर रहा है। इन दिनों बढ़ रहे भाव को देखकर हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है की सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा (Gold Or Silver Rate Hike) क्यों हुआ और आज से 10 साल पहले सोने और चांदी के भाव कितने थे।
सोने और चांदी के हाई लेवल प्राइस
सोने की कीमतों (High level prices of gold and silver) ने पिछले दिनों 1 लाख 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था, वहीं चांदी की कीमतों (Latest Silver Prices) की बात की जाए तो उन्होंने पिछले दिनों 4 लाख 20 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की हाई लेवल को पार कर लिया था, लेकिन इन दिनों दोनों कीमती धातुओं की कीमतें अपने हाई लेवल से नीचे चल रही है।
आज के ताजा भाव
आज 24 फरवरी के दिन सोने और चांदी के ताजा भाव (Latest Silver Prices) जाने तो एमसीएक्स पर चांदी 2,65,200 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही हैं, वहीं सोने के भाव की बात की जाए तो सोने के भाव (Today Gold Price) 1,59,718 रूपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे है।
10 साल पहले कितने थे सोने और चांदी के दाम
10 साल पहले सोने और चांदी के भाव काफी ज्यादा कम (gold or silver news) थे। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि 24 फरवरी 2016 को चांदी का भाव लगभग 36,990 रुपए प्रति किलोग्राम था, जो कि अब के मुताबिक बेहद कम था।
आज से 10 साल पहले सोने के भाव की बात की जाए तो 24 फरवरी 2016 को सोने का भाव लगभग 28700 प्रति 10 ग्राम था। जिसमें अब काफी ज्यादा बढ़ोतरी (Gold Rate Hike) हुई है और सोने की कीमतों ने पिछले दिनों 1,80,000 रुपए के आंकड़े को टच कर लिया था। सोने और चांदी की कीमतों में आई इस बढ़ोतरी को देख हर कोई हैरान हो रहा है और मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों (Gold Or Silver Price) ने हलचल मचा रखी है।
