Offer On Smart TV : नई तकनीकी के इस दौर में अगर आप भी स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन बजट कम है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे ऑफर के बारे में जहां से आप 10 हजार रूपये में 40 इंच वाला बड़ा स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। आइए जानते है कि 10 हजार रूपये में आप कौन सा स्मार्ट टीवी खरीद सकते है।
(Smart TV Offers) तकनीक के इस नए दौर में स्मार्ट टीवी लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। बाजार में बढ़ती मांग के चलते कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक छूट और ऑफर पेश कर रही हैं। अगर आप 40 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन बजट कम है, तो यह खबर आपके लिए सही साबित हो सकती है। आपको बता दे कि तकरीबन 10 हजार रुपये की रेंज (Discount Offer On Smart TV) में भी अब शानदार फीचर्स वाला स्मार्ट टीवी खरीदा जा सकता है।
Flipkart पर उपलब्ध किफायती डील
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर VW Smart QLED Android TV पर विशेष छूट दी जा रही है। बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और दमदार ऑडियो सपोर्ट के साथ आने वाला यह टीवी बजट खरीदारों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। ऑफर के तहत इसे 10,999 रुपये में एक साल की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है। इस कीमत में मिलने वाले फीचर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
डिस्प्ले और साउंड की खासियत
40 इंच की स्क्रीन वाला यह स्मार्ट टीवी फुल एचडी रिजॉल्यूशन (Smart TV Full HD resolution) के साथ आता है, जिससे तस्वीरें साफ और जीवंत नजर आती हैं। 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के कारण हर कोने से स्पष्ट व्यू मिलता है। बेहतर साउंड अनुभव के लिए इसमें 5 अलग-अलग साउंड मोड्स (Sound Modes) दिए गए हैं, साथ ही 24 वॉट का ऑडियो आउटपुट और स्टीरियो सराउंड साउंड सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी में भी आगे
कनेक्टिविटी के लिहाज से भी यह टीवी सुविधाजनक (Facilities In TV) है। इसमें 2 HDMI पोर्ट्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप सेट-टॉप बॉक्स, लैपटॉप या गेमिंग कंसोल आसानी से जोड़ सकते हैं। इसके अलावा वाई-फाई और लैन सपोर्ट दिया गया है, जिससे इंटरनेट कनेक्टिविटी आसान हो जाती है। 2 USB पोर्ट्स के जरिए पेन ड्राइव, हार्ड ड्राइव या अन्य USB डिवाइस भी कनेक्ट किए जा सकते हैं।
कुल मिलाकर बात की जाए तो, थोड़े बजट में बड़े स्क्रीन साइज और आधुनिक फीचर्स की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए यह एक किफायती टीवी साबित हो सकता है।
