Maha Expressway : प्रदेश में यातायात सुविधा बढ़ाने के लिए नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। अब जल्द ही यहां पर एक महाएक्सप्रेसवे तैयार किया जाने वाला है। ये महा एक्सप्रेसवे 131 गांवों से होकर गुजरेगा और इसके लिए 2,729 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस महाएक्सप्रेसवे के बारे में।
सरकार लगातार प्रदेश में यातायात की सुविधाओं को आसान बनाने की दिशा में काम कर रही है। अब यूपी में एक ओर महा एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है और इस एक्सप्रेसवे (Expressway Updates) के निर्माण के लिए 131 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए 2,729 करोड़ के बजट को तय किया गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी के इस एक्सप्रेसवे से जुड़े अपडेट के बारे में।
कौन सा है यूपी का ये महाएक्सप्रेसवे
हम इस खबर में बात कर रहे हैं पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे (Panipat-Gorakhpur Expressway) की, जिसके निर्माण के प्रोसेस की शुरुआत हो गई है। एक्सप्रेसवे के लिए जनपद में भी भूमि अधिग्रहण (Land acquisition in the district) के लिए 131 गांवों की लिस्ट तैयारी की गई है। इन 131 गांवों की भूमि पर एक्सप्रेसवे को बनाया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे जनपद में बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना और धामपुर तहसील इलाके से होकर निकलेगा। इसके लिए अब प्रोसेस पूरा कर भूमि अधिग्रहण का का काम शुरू कर दिया जाएगा और इससे जुड़े विभागों के अधिकारियों को एक्सप्रेसवे के लिए निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश सरकार पूर्व में कर चुकी है घोषणा
प्रदेश सरकार की ओर से पहले ही पानीपत-गोरखपुर फेज-(Panipat-Gorakhpur Phase) एक के बीच हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल निर्माण का ऐलान हो गया है। , जिसके बाद निर्माण के प्रोसेस की शुरुआत कर दी गई है, यह एक्सप्रेसवे जनपद की चार तहसील क्षेत्रों से होकर के निकलेगा। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण इन सभी गांवों की भूमि से किया जाएगा।
जनपद में एक्सप्रेसवे की लंबाई
डीएम ने इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण की शुरुआत करने से पहले यह निर्देश दिए हैं कि जरूरी काम पूरा कर लिया जाए और चुने हुए गांवों की सूची भी लिस्ट भी जारी की गई है। एक्सप्रेसवे की शुरुआत जनपद में मुजफ्फरनगर से होगी और धामपुर तहसील से मुरादाबाद के लिए यह एक्सप्रेसवे निकलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि जनपद में एक्सप्रेसवे की लंबाई (Length of expressway in district) लगभग 55 किमी के पास होगी और इस हिस्से पर 2,729 करोड़ का बजट आ सकता है।
भूमि के अधिग्रहण के लिए बैनामों पर लगेगी रोक
यूपी में इस महाएक्सप्रेसवे के लिए जरूरी भूमि का अधिग्रहण (Land acquisition for Maha Expressway) किया जाना है, जिसके लिए इससे जुड़े गांवों की भूमि के बैनामे (land deeds), भूमि उपयोग परिवर्तन आदि प्रोसेस पर रोक लगा दी जाएगी।एक्सप्रेसवे के लिए भूमि के अधिग्रहण का काम पूरा होने तक बैनामे आदि पर रोक लगेगी। इसके लिए इससे जुड़े तहसील के एसडीएम और सब रजिस्ट्रार को पत्र भेज दिया गया है।
किन गांवों से ली जाएगी जमीन
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जिन तहसील इलाको के गांवो की जमीन (Land of villages in tehsil areas) ली जाएगी। उनमे बिजनौर के 6 गांव, और नजीबाबाद के 50 गांव, नगीना के 38 गांव, धामपुर के 37 गांव शामिल है। यानी कुल मिलाकर 131 गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
