Gold Price :इस साल सोन के दाम निरंतर बढ़ौतरी पर चल रहे हैं। सोने के दामों में जिस प्रकार की तेजी दिखाई दी है वो इससे पहले इतिहास में शायद ही कभी रही हो। सोने ने रिटर्न देने के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है।
सोना एक बेसकीमती धातु है। सोने के दाम रोजाना ही बढ़ते रहते हैं। सोने के दामों में उतार चढ़ाव आता रहता है, परंतु, बढ़ौतरी हमेशा ही ज्यादा होती है। सोने की कीमत ज्यादा होते होते अब इस मुकाम पर पहुंच चुकी है कि अगर आपने 1990 में मारुति की जगह सोना खरीदा होता तो आप इतने पैसे के मालिक होते की आपको पछतावा होता।
सोने में हुई तगड़ी बढ़ौतरी
इससे पहले के कुछ दशकों का हिसाब देखा जाए तो सोने में इस साल अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। यहां 1990 में एक किलोग्राम सोना मारुति 800 के बराबर था। आज के समय में एक किलो सोना लैंड रोवर के बराबर हो चुका है। इस साल सोने की कीमत (Gold Price Update) 60% से ज्यादा का रिटर्न दे चुकी है। वैश्विक अस्थिरता, अमेरिकी बॉन्ड रिटर्न में कमी और दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीदारी सोने की बढ़ती मांग के प्रमुख कारण हैं।
1990 में और अब में सोना
अगर किसी व्यक्ति ने 1990 में मारुति 800 कार की जगह 1 किलोग्राम सोना (Gold Latest Rates) खरीद लिया होता तो आज उस व्यक्ति की हैसियत लैंड रोवर कार खरीदने की होती। आज के समय में सोने के दाम पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं।
साल दर साल सोने की कीमत
देश में साल दर साल सोने की कीमत बढ़ती गई है। 10 साल बाद सन 2000 में एक किलोग्राम सोने की कीमत (Gold Price Hike) एक एस्टीम कार के बराबर हो गई। वहीं, अगले 5 साल में 2005 में एक किलोग्राम सोना इनोवा गाड़ी के बराबर पहुंच गया। साल 2010 में फार्चुनर के बराबर सोने की कीमत हो गई। हाल में सोना लैंड रोवर के बराबर पहुंच चुका है। वर्ष 1990 में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 3200 रुपए, वर्ष 2000 में 4400 रुपए, 2005 में 7000 रुपए, 2010 में 18,500 रुपए 10 ग्राम थी जो 2025 में 1.26 लाख रुपए तक पहुंच गई है।
घरेलु बाजार में सोना
देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा (Gold Rate Update) बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,28,500 रुपए पहुंच गई। इस साल सोना अब तक 60 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुका है। सोने की इस बढ़ती कीमत के बीच भी सोना खरीद जारी है। कूंचा महाजनी स्थित दिल्ली सराफा बाजार के थोक कारोबारी विमल गोयल ने बताया कि सोने के दाम बेतहाशा बढ़ोतरी से जेवर की खरीदारी जरूर प्रभावित हो गई है। सिक्के व सोने की बार की बिक्री बढ़ गई है।
