Petrol Price: साल का आखिरी महीना चल रहा है। महज 10 दिन बाद हम नए साल यानी 2025 में प्रवेश कर जाएंगे। नया साल देश के 140 करोड़ लोगों के लिए खुशियां भी लेकर आएगा। ऐसा सरकारी सूत्रों का मानना है। क्योंकि सरकार पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही है। जिसके चलते 1 जनवरी से पेट्रोल और डीजल के रेट में भारी कमी आने की उम्मीद है। सरकार ने इसकी स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। नितिन गडकरी इस बारे में लोगों को बता भी चुके हैं। साथ ही वे कई बार निजी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस पर चर्चा भी कर चुके हैं। आइए जानते हैं सरकार की क्या योजना है। जिससे पेट्रोल और डीजल के रेट कम हो जाएंगे।
करेगी ये बदलाव
नई सरकार बनने के बाद जनता को उम्मीद थी कि शायद आम बजट के दौरान सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएगी और इनके रेट तय करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिससे जनता निराश हुई। कुछ ही समय में लोगों ने कार खरीदना भी बंद कर दिया। इसका अंदाजा आप कार कंपनियों की बिक्री से भी लगा सकते हैं। लेकिन 2025 आम जनता के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। सूत्रों का तो यहां तक दावा है कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए बिना ही इनकी कीमतों को कम करने का उपाय खोज लिया है…
एथेनॉल की कीमतें आसमान छू रही हैं
कई कार्यक्रमों में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बहुत जल्द देश के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर एथेनॉल मिला पेट्रोल मिलने लगेगा। इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल से 10 रुपये तक कम होगी। यानी आपकी गाड़ी 75 रुपये प्रति लीटर चलेगी। आपको बता दें कि एथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने की फसल से बनता है, लेकिन इसे कई अन्य चीनी फसलों से भी तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर 60 फीसदी एथेनॉल और 40 फीसदी बिजली का इस्तेमाल किया जाए तो पेट्रोल 20 रुपये प्रति लीटर मिल सकता है।
मानक ईंधन को मंजूरी
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने मानक ईंधन को मंजूरी दे दी है.. यानी तेल कंपनियां इसे सीधे उपभोक्ताओं को बेच सकेंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले के बाद अब इस एथेनॉल का इस्तेमाल पेट्रोल और डीजल की तरह किया जा सकेगा। पहले इसे पेट्रोल में मिलाया जाता था। फिलहाल सरकार ने 2030 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य रखा है।