हाल ही में 2000 रूपए के नोट को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ा अपडेट दिया है। सरकार ने इन नोटों को करीब दो साल पहले बंद किया था तब से अब तक 98% नोट जमा हो गए हैं। आइए जानते हैं बाजार में अभी भी कितने दो हजार के नोट चल रहे हैं।
क्या आपके पास अभी भी 2000 रूपए का नोट है तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 नोट को लेकर एक खास अपडेट जारी किया है, कि आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अभी भी बाजार में 5,956 करोड़ रूपए के नोट उपलब्ध हैं। करीब दो साल पहले सरकार ने इन नोटों को बंद करने का फैसला किया था।
98% से अधिक नोट हो गए जमा
जानकारी के लिए बता दें नवंबर 2016 में सरकार ने नोटबंदी की थी, इसके बाद मुद्रा की काफी कमी हुई और इसके बाद सरकार ने 2000 रूपए का नोट जारी किया। इसके बाद देश और बाजार में 3.56 लाख करोड़, 2000 रूपए के नोट चलाए जा रहे थे फिर सरकार ने ने इन्हे बंद करने का फैसला लिया। तब से लगभग 98.33% नोट वापस किए जा चुके हैं।
ये नोट अभी है वैलिड
RBI ने जानकारी दी है कि 2000 रूपए के नोट अभी भी वैलिड हैं। हालाँकि इन नोटों का लेनदेन अब बहुत ही कम हो गया है लेकिन यह गैरकानूनी नहीं माना जाएगा।
नोट को कैसे बदलना है?
यदि आपके पास 2 हजार का नोट है तो आप इसे आप आसानी चेंज करवा सकते हैं अथवा अपने अकाउंट में जमा भी कर सकते हैं। RBI के 19 निर्गम कार्यालय हैं जिन में वर्ष 2023 से नोट जमा करने और चेंज कराने की सुविधा मिलती है।
इसके अलावा आप भारतीय डाक सेवा के जरिए RBI कार्यालयों को यह नोट भेज सकते हैं। आपके बैंक अकाउंट में पैसे जमा किए जाएंगे।