Khatu shyam mela 2025: बाबा श्याम के दरबार में भीड़ बढ़ती ही जा रही है। दर्शालुओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर कमिटी ने मेला अवधि को बढ़ा दिया है। प्रशासन इस बार अवधि को बढ़ाकर 12 दिवसीय मेला कर दिया है। खाटू श्याम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है कि आराम से दर्शन हो सकेंगे। पहले से भीड़ ज्यादा होने और रास्ता सुगम होने से भी लोगों को सहूलियत मिली है। बाबा के भक्त अब आराम से दर्शन करने लगे हैं। खाटू श्याम मंदिर में जाने वाली भक्त खुद को संयमित रखने चाहिए। इत्र की सीसी को फेंकना गलत है। कई बार पुजारी के पैरों में कांच के टुकड़े चुभने से खून तक आ जाते हैं। बाबा श्याम के दर्शन अब सभी को बहुत अच्छे से होने लगे हैं।
12 दिवसीय मेला 28 फरवरी से
बाबा श्याम का लक्खी मेला अब 28 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगा। पिछले साल तक मेला 11 दिवस तक चलता था। प्रशासन की मंदिर कमेटी के साथ मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया। मेले में श्रद्धालुओं का आंकड़ा अब रोजाना का 20 लाख से 60 लाख तक पहुँचने की उम्मीद है। देश के हर एक कोने से बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं। बाबा श्याम के दरबार में मत्था हर कोई टेकना चाहता है। इंडिया में कोई भी इससे दूर नहीं है। हवाई यात्रा से जयपुर आकर भी आप दर्शन करने आ सकते हैं।
लक्खी मेले में क्या करें और क्या ना करें
खाटू श्याम लक्खी मेले में खाटू पुलिया से ही पैदल यात्रा शुरू होती है। यहाँ से आप झंडा और निशान लेकर पदयात्रा शुरू कर सकते हैं। खाटू श्याम मंदिर में आराम से दर्शन करें। वीडियो बनाते हुए मोबाइल में दर्शन करने से बचें। बाबा को मोबाइल में देखने के बजाय खुद अपनी आँखों से देखें। बाबा से आँखों ही आँखों में कनेक्ट करें। बाबा को निहारते हुए जो माँगना चाहते हो, वो अपनी बात रखें। दर्शन का समय बहुत कम होता है, उसमें भी आप मोबाइल चला लोगे तो फिर क्या देख पाओगे।
