2026 Holiday : साल 2025 जल्द समाप्त होने वाला है और जनवरी से वर्ष 2026 शुरू होगा। इस नए साल के लिए, सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर (holidays calendar) जारी कर दिया है। ऐसे में आप भी फटाफट चेक कर लें अगले साल आपकी कितने दिन की छुटि्टयां हैं-
साल 2025 जल्द समाप्त होने वाला है और जनवरी से वर्ष 2026 शुरू होगा। इस नए साल के लिए, सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर (holidays calendar) जारी कर दिया है। वर्ष 2026 में, कर्मचारियों को 31 सार्वजनिक अवकाश और 19 ऐच्छिक अवकाश मिलेंगे, जिससे वे कुल 50 छुट्टियां प्राप्त कर सकेंगे।
हालांकि, कार्मिक 19 ऐच्छिक छुट्टियों में से केवल दो छुट्टी ही अपनी पसंद से ले सकते हैं। एक खास बात यह है कि इस वर्ष 12 सप्ताह ऐसे होंगे जब कर्मचारियों को लगातार 3-3 दिन की छुट्टियां मिलेंगी।
वर्ष 2026 में त्योहारों के सार्वजनिक अवकाश पर शनिवार-रविवार होने के कारण 9 छुट्टी कम हो गई हैं।
ज़िले के कलेक्टर को साल में दो अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अधिकार होगा। इसके अलावा, बैंक कर्मचारियों के लिए छुट्टियों (holidays for bank employees) का कैलेंडर वित्त विभाग द्वारा अलग से जारी किया जाएगा। अगले साल, होलिका दहन (2 मार्च) और धुलंडी (3 मार्च) का अवकाश रहेगा, वहीं दीपावली (8 नवंबर) और गोवर्धन पूजा (9 नवंबर) की भी छुट्टी रहेगी।
धुलंडी 3 मार्च को-
कैलेंडर के अनुसार अगले साल की दीपावली और शिवरात्रि रविवार को आएगी। 2 मार्च को होलिका दहन, और 3 मार्च को धुलंडी, 21 सितंबर को रामदेव जयंती और तेजा दशमी, 19 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी, 8 नवंबर को दीपावली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश है।
एक साथ मिलेंगे अवकाश-
नए साल में कर्मचारियों को तीन-तीन दिन की छुट्टी भी मिलेगी। जिसका अर्थ है 12 सप्ताह ऐसे होंगे जिनमें सरकारी दफ्तर चार-चार दिन ही खुलेंगे। इनमें 7 सप्ताह में शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश है और फिर वीकेंड की छुट्टी रहेगी। पांच सप्ताह ऐसे भी हैं, जिनमें शनिवार, रविवार के बाद सोमवार का अवकाश होगा।
इन त्योहारों पर रविवार-
अगले साल रविवार को पड़ने वाले प्रमुख त्योहारों में 25 जनवरी को देवनारायण जयंती, 15 फरवरी को शिवरात्रि, 19 अप्रैल को परशुराम जयंती, 9 अगस्त को आदिवासी दिवस, 11 अक्टूबर को घट स्थापना और 8 नवंबर को दिवाली शामिल है। इन छह त्योहारों की छुट्टियां साप्ताहिक अवकाश (रविवार) के कारण कम हो जाएंगी। इसके अतिरिक्त, तीन महत्वपूर्ण दिन शनिवार को रहेंगे: 21 मार्च को इदुल फितर, 11 अप्रैल को ज्योति बा फुले जयंती और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस। इसका मतलब है कि कुल नौ सार्वजनिक अवकाश या तो शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं।
