पिछले कुछ हफ्तों से सोने की कीमतें जिस तरह आसमान छू रही थीं, उससे आम उपभोक्ताओं के लिए सोना खरीदना मुश्किल होता जा रहा था. लेकिन आज 14 अप्रैल 2025 को सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर सामने आई है. अंबेडकर जयंती के मौके पर सोने के दामों में 100 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है. यह खबर उन लोगों के लिए खास है जो काफी समय से सोना खरीदने का प्लान बना रहे थे.
दिल्ली-मुंबई समेत देशभर में सोने के ताजा भाव
सर्राफा बाजार के ताजा अपडेट के अनुसार, आज दिल्ली में 22 कैरेट सोना 87,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 95,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने का रेट 87,690 रुपये और 24 कैरेट का भाव 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.
अन्य प्रमुख शहरों में सोने के दाम
| शहर का नाम | 22 कैरेट सोना | 24 कैरेट सोना |
| दिल्ली | ₹87,840 | ₹95,810 |
| मुंबई | ₹87,690 | ₹95,660 |
| चेन्नई | ₹87,680 | ₹95,670 |
| कोलकाता | ₹85,680 | ₹95,670 |
| जयपुर | ₹87,850 | ₹95,820 |
| नोएडा | ₹87,850 | ₹95,820 |
| गाजियाबाद | ₹87,850 | ₹95,820 |
| लखनऊ | ₹87,850 | ₹95,820 |
| बंगलुरु | ₹87,680 | ₹95,670 |
| पटना | ₹87,680 | ₹95,670 |
ऊपर दिए गए भाव प्रति 10 ग्राम के लिए हैं.
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
आज सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी के दामों में भी नरमी आई है. 14 अप्रैल को चांदी की कीमतों में ₹100 की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे चांदी का लेटेस्ट रेट ₹99,900 प्रति किलोग्राम हो गया है. यह गिरावट उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो निवेश के लिए चांदी को भी एक बेहतर विकल्प मानते हैं.
सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई ?
वित्तीय जानकारों के अनुसार, सोने की कीमतों में हालिया गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजारों की अस्थिरता और निवेशकों की सतर्कता के चलते देखी गई है. अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिरता भी एक बड़ा कारण है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में थोड़ी नरमी का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है.
जानिए कैसे तय होते हैं सोने के दाम ?
- भारत में सोने की कीमतें कई फैक्टर पर निर्भर करती हैं
- अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट्स: न्यूयॉर्क और लंदन के गोल्ड स्पॉट रेट्स से भारत के रेट प्रभावित होते हैं.
- इंपोर्ट ड्यूटी और जीएसटी: सरकार द्वारा लगाई जाने वाली ड्यूटी व टैक्स कीमतों को बदलते हैं.
- डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट: रुपये की कीमत घटने या बढ़ने से गोल्ड इम्पोर्ट महंगा या सस्ता होता है.
- डिमांड और सप्लाई: शादी-ब्याह या त्योहारों के मौसम में डिमांड बढ़ने से कीमतें चढ़ जाती हैं.
क्या यह सही समय है सोना खरीदने का ?
अगर आप गोल्ड खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. सोने में आई यह गिरावट अस्थायी भी हो सकती है, क्योंकि वैश्विक बाजारों की अनिश्चितता फिर से कीमतें बढ़ा सकती है. निवेश के लिहाज से 24 कैरेट गोल्ड और उपयोग के लिहाज से 22 कैरेट गोल्ड खरीदना एक समझदारी भरा निर्णय हो सकता है.