Home Loan : आज के समय में बढ़ रही महंगाई की वजह से प्रॉपर्टी की कीमतों में भी उछाल दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि अब आप 25 साल की होम लोन ईएमआई (Home Loan EMI) को सिर्फ 10 साल में पूरा करा सकते हैं। ऐसे में अब आपको ईएमआई का झंझट नहीं झेलना पड़ेगा। आइए जानते हैं होम लोन से जुड़े इस तरीके के बारे में।
होम लोन लेने के दौर 20–25 साल की लंबी अवधि और भारी EMI की वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि आप 25 साल के होम लोन (Home loan) को सिर्फ 10 साल में ही कैसे पूरा कर सकते हैं। इस स्थिति आप ईएमआई के झंझट से छूटकारा पा सकते हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
समझिये EMI की पूरी कैलकुलेशन-
उदाहरण के तौर पर आपने 50 लाख रुपये का होम लोन 25 साल के लिए 8.5 फीसदी ब्याज दर पर लिया है। ऐसे में आपकी मासिक EMI करीब 40,000 रुपये की बन जाती है। साल भर में आप लगभग 4.80 लाख रुपये बैंक (Home loan News) को दे सकते हैं। हालांकि शुरुआती सालों में इसमें से सिर्फ 60,000 रुपये ही मूलधन कम होता जाता है। जबकि करीब 4.20 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में चले जाते हैं। यही कारण है कि लंबी अवधि का लोन महंगा साबित होता है।
जानिये क्या है पहला तरीका-
अगर आप हर साल 12 की जगह 13 EMI का भुगतान करते हैं यानी की 40,000 रुपये की एक अतिरिक्त किस्त को जमा करते हैं, तो ये रकम सीधे मूलधन में समायोजित हो जाती है। इससे ब्याज (Home loan intrest rate) का बोझ तेजी से कम हो जाता है। इस रणनीति को लगातार अपनाने से 25 साल का लोन लगभग 20 साल में सिमट सकता है। छोटी-सी अतिरिक्त भुगतान की आदत लंबे समय में बड़ा फायदा हो सकता है।
हर साल बढ़ा दें ईएमआई-
दूसरी रणनीति के बारे में बात करें तो ये है कि हर साल अपनी EMI को लगभग 7.5 फीसदी तक बढ़ाया जाए। खासतौर पर लोगों की सैलरी भी समय के साथ बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में EMI (Home loan EMI Calculation) में थोड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। अगर 40,000 रुपये की EMI को हर साल थोड़ा बढ़ाया जाए, तो लोन की अवधि लगभग 12 साल तक सिमट सकती है। इसकी वजह से आप कम समय में कर्ज से छूटकारा पा सकते हैं और ब्याज में बड़ी बचत कर सकते हैं।
दोनों रणनीतियों का होगा मेल-
सबसे असरदार तरीका है पहले और दूसरे उपाय को साथ में अपनाना। इसका मतलब है कि हर साल एक अतिरिक्त EMI का भुगतान करें और साथ ही 7.5 फीसदी की दर से EMI (Home loan EMI) बढ़ाते रहें। इस संयुक्त रणनीति से 25 साल का लोन लगभग 10 साल में खत्म किया जा सकता है। इसकी वजह से न सिर्फ ब्याज में लाखों रुपये की बचत होगी, बल्कि आर्थिक आजादी भी जल्द ही मिल जाएगी।
कर्ज मुक्त होने से होगा ये लाभ-
लोन जल्दी चुकाने का मतलब है कम तनाव, ज्यादा बचत और भविष्य की बेहतर योजना। जब EMI का बोझ कम हो जाता है तो फिर आप निवेश, बच्चों की पढ़ाई या रिटायरमेंट की योजना (Home loan Plan) पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। इस वजह से होम लोन लेते समय सिर्फ कम ब्याज दर ही नहीं, बल्कि उसे जल्दी खत्म करने की रणनीति भी बनाना उतना ही जरूरी रहता है।
