लोग अक्सर करोड़पति बनने का सपना देखते हैं और जल्द से जल्द करोड़पति बनने की चाहत भी रखते हैं… हालांकि, आपकी यह ख्वाहिश भी पूरी हो सकती है अगर आप व्यवस्थित तरीके से SIP में निवेश करें। चौंकिए मत, एसआईपी ( Systematic Investment Plan ) में व्यवस्थित तरीके से निवेश करके आप जल्द से जल्द करोड़पति बन सकते हैं। यहां हम ऐसी ही एक प्लानिंग के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 हज़ार रुपए महीने की SIP इतने साल में बना देगी करोड़पति
एसआईपी ( Systematic Investment Plan ) के जरिए निवेश करके आप न सिर्फ करोड़पति बन सकते हैं, बल्कि 5 करोड़ रुपये तक की रकम भी जमा कर सकते हैं। SIP एक ऐसा तरीका है जिसकी मदद से आप हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड में निवेश की गई रकम पर कंपाउंडिंग रेट मिलता है, जिससे आपकी निवेश की गई रकम तेजी से बढ़ती है। साथ ही, मार्केट लिंक्ड होने की वजह से म्यूचुअल फंड ज्यादा रिटर्न भी देता है। जिससे संपत्ति में तेजी से इजाफा होता है।
5 हज़ार रुपए महीने की SIP इतने साल में बना देगी करोड़पति
फंड्सइंडिया रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप हर महीने 50,000 रुपए का SIP शुरू करते हैं और इसमें सालाना 10% की वृद्धि के साथ योगदान करते हैं और आपको इस पर कम से कम 12% ब्याज मिलता है, तो 7 साल में 80 लाख रुपए जमा हो जाएंगे। हालांकि, अगले 3 साल में 80 लाख रुपए और जमा हो जाएंगे।
वहीं, तीसरे 80 लाख रुपए के लिए 2 साल और लगेंगे। इस तरह, 10 साल के भीतर आपका फंड 1.60 करोड़ रुपए तक जमा हो जाएगा, जबकि 13वें साल तक यह 3.2 करोड़ रुपए तक जमा हो जाएगा।
इसी तरह, अगर आप हर महीने 50 हजार रुपए 10% की वार्षिक वृद्धि के साथ निवेश करते रहेंगे, तो 17वें साल तक अनुमानित 12% ब्याज के हिसाब से आपका कुल फंड 5.6 करोड़ रुपए हो जाएगा। हालांकि, यह तय नहीं है कि आपको SIP में 12% का अनुमानित ब्याज मिलेगा या नहीं। यह कम या ज्यादा भी हो सकता है। जिसका असर आपकी रकम पर पड़ेगा।
Systematic Investment Plan योगदान में 10% की बढ़ोतरी नहीं हुई तो क्या होगा?
अगर आप सालाना आधार पर अपने योगदान में 10% की बढ़ोतरी नहीं करते हैं तो 5 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करने में थोड़ा और समय लगेगा। पहले 80 लाख रुपये जमा करने में 8 साल लगते हैं। उसके बाद अगले 80 लाख रुपये जमा करने में 4 साल और तीसरे 80 लाख रुपये जमा करने में 3 साल लगते हैं। स्थिति ऐसी होगी कि एसआईपी ( Systematic Investment Plan ) में 5.6 करोड़ रुपये तक की रकम तक पहुंचने में आपको 21 साल लग सकते हैं।
