8th Pay Commission – केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि एरियर के साथ बढ़ी सैलरी आखिर कब मिलेगी। आठवें वेतन आयोग को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट, लागू होने की तारीख और फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चाएं तेज हैं… तो चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इससे जुड़ा अपडेट-
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आयोग कब लागू होगा और एरियर कब से मिलेगा। सरकार ने नवंबर 2025 में 8th Pay Commission के लिए Terms of Reference (ToR) मंजूर कर दिए हैं। आयोग 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा।
आठवें वेतन आयोग की अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (Eighth Pay Commission headed by Justice Ranjana Prakash Desai) कर रही हैं। फिलहाल आयोग कब से लागू होगा, इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है और सरकार ने कोई तारीख तय नहीं की है। हालांकि, संभावना है कि आयोग दिसंबर 2026 तक अंतरिम रिपोर्ट और 2027 तक फाइनल रिपोर्ट पेश कर सकता है।
जानें कब तक मिलेगा एरियर-
यदि आयोग 18 महीने के भीतर रिपोर्ट सौंप भी देता है, तो इसे लागू होने में समय लग सकता है। हालांकि, जब भी सरकार सिफारिशों को मंजूरी देगी, तब एरियर की गणना (arrear calculation) 1 जनवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, GenZCFO के फाउंडर CA मनीष मिश्रा ने बताया कि एरियर 1 जनवरी 2026 से कैलकुलेट होने की संभावना है। यह तारीख 7वें वेतन आयोग की अंतिम सीमा के अनुरूप है, भले ही भुगतान आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें (Recommendations of the Eighth Pay Commission) मंजूर होने के बाद ही किया जाए।
सैलरी में होगी कितनी बढ़ोतरी-
आठवें वेतन आयोग के तहत सैलरी में कितनी बढ़ोतरी (employees salary hike) होगी, इसके बारे में अभी निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। छठे वेतन आयोग में औसतन लगभग 40% बढ़ोतरी हुई थी, जबकि सातवें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) के तहत सैलरी में 20-35% की बढ़ोतरी हुई थी। आठवें आयोग में भी 20-35% तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के अनुसार न्यूनतम बेसिक सैलरी (minimum basic salary) 18,000 रुपये से बढ़कर लगभग 30-32 हजार रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, यदि 3.25 फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया, तो यही सैलरी 58,500 रुपये तक हो जाएगी। अधिकांश कर्मचारी प्रतिनिधि 3.25 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं।
