8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों में बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। अब हाल ही में आठवें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि नए पे कमीशन के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी (employees’ salaries) में बंपर उछाल आएगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर लेवल 1 से 18 तक कर्मचारियों की सैलरी में कितना उछाल आएगा।
केंद्रीय कर्मचखरियों की नजरें आठवें वेतन आयोग की मंजूरी के बाद से टिकी हुई हर अपडेट पर बनी हुई है। अब इन दिनों कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर खूब चर्चांए हो रही है। नए पे कमीशन (8th Pay Commission) के लागू होने पर किसानों के बैंक खातों में बंपर पैसा आएगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि नए पे कमीशन के लागू होने पर लेवल 1 से लेकर 18 तक के कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।
कितना अहम है फिटमेंट फैक्टर
फिटमेंट फैक्टर (fitment factor kya hai) एक ऐसा मल्टीपेयर होता है, जिसका यूज कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी को नई बेसिक सैलरी में बदलने के लिए किया जाता है। इससे पहले सातवें वेतन आयोग के तहत यह फिटमें फैक्टर 2.57 तय किया गया था। वहीं, उम्मीद है कि आठवें वेतन आयोग के लिए बताया जा रहा है कि यह 1.70 से 2.86 के बीच तय किया जा सकता है।
फिटमेंट फैक्टर से सैलरी का केलकुलेशन
अगर सरकार आठवें वेतन आयोग में 2.15 के मॉडरेट फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) लागू करती है तो इससे लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 से बढ़कर तकरीबन 38,700 के पास पहुंच सकती है। यानी हिसाब लगाएं तो अलाउंस को छोड़कर कर्मियों की सैलरी (employees salary) में हर महीने 20,700 की सीधी बढ़ोतरी होगी। वहीं, दूसरी ओर लेवल 10 पर 56,100 की बेसिक सैलरी पा रहे कर्मचारियों की रिवाइज्ड सैलरी 1,20,615 तक पहुंच सकती है। यानी सीधे तौर पर यह बढ़ोतरी 64,515 की होगी। इसके साथ ही लेवल 18 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 2,50,000 से बढ़कर तकरीबन 5,37,500 हो सकती है।
2.86 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी का केलकुलेशन
अगर आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़कर (Ftiment Factor Hike) 2.86 तय किया जाता है तो इससे लेवल 1 के लिए कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees) 18000 से बढ़ जाएगी और 51,480 रुपये तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही लेवल 3 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 21,700 से बढ़कर 62,062 के करीब पहुंच सकती है और लेवल 6 पर इस फिटमेंट से कर्मियों की सैलरी 35,400 से बढ़कर 1,01,244 हो सकती है। इसके अलावा लेवल 10 के कर्मचारियों की अनुमानित बेसिक सैलरी मौजूदा लेवल से बढ़कर 1,60,446 तक हो सकती है।
1.7 फिटमेंट फैक्टर पर सैलरी का केलकुलेशन
इसके अलावा अगर सरकार आठवें वेतन आयोग (eighth pay commission) में 1.7 फिटमेंट फैक्टर को तय करती है तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी की संभावना है। इस फिटमेंट फैक्टर से लेवल 1 के लिए बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 30600 के पास पहुंच सकती है और लेवल 3 के लिए कर्मचारियों की सैलरी (Salary of Level 3 employees) 21700 से बढ़कर 36890 के करीब हो सकती है। इसके साथ ही लेवल 6 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 35,400 से बढ़कर 60,000 हो सकती है।
कब लागू होगा 8वां पे कमीशन
मौजूदा टाइमलाइन के अनुसार वेतन आयोग के रिपोर्ट (pay commission report) 2027 के दूसरे छमाही में आ सकती है और इसका ऐलान बड़े त्योहारों के आसपास रखा जा सकता है। नए पे कमीशन के लागू होने पर कर्मचारियों की परचेजिंग पावर बढ़ेगी और महंगाई से राहत मिलेगी।
