pay commission : 8वें वेतन आयोग के लेकर हाल ही में कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि अब मार्च में डीए (DA Hike) में बंपर उछाल आने वाला है। डीए बढ़ने की वजह से कर्मचारियों की सैलरी में बूम आएगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
देशभर के लाखों कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि सरकार अब जल्द ही कर्मचारियों के डीए को बढ़ाएगी। इस बार डीए (DA Hike Latest Update) में 5 प्रतिशत तक का उछाल आने की उम्मीद है। 5 प्रतिशत तक का उछाल आने के बाद कर्मचारियों की तगड़ी सैलरी बढ़ेगी। खबर के माध्यम से जानिये 8वें वेतन आयोग से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट।
इस दिन से प्रभावी माना जाएगा 8वां वेतन आयोग-
केंद्र सरकार का 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा रहा है, हालांकि नए वेतन (New Pay Commission) ढांचे का लाभ कर्मचारियों को तुरंत नहीं मिलने वाला है। जब तक आयोग अपनी सिफारिशों को देकर सरकार से मंजूरी नहीं दिला लेता है, तब तक एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनभोगी 7वें वेतन आयोग के ढांचे के तहत ही रहने वाली है। इस बीच महंगाई भत्ते (DA Hike News) को लेकर भी कई बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही है।
DA में आएगा इतना उछाल-
श्रम मंत्रालय द्वारा जारी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW Index) दिसंबर में 148.2 पर स्थिर रहने वाला है। यही सूचकांक महंगाई भत्ते की गणना का आधार होता है। अनुमान के मुताबिक DA में 5 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इससे ये 58 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी तक जा सकता है। सरकार मार्च में इसका ऐलान कर सकती है। कर्मचारी संगठनों (DA Hike In 7th pay commission) का मानना है कि होली से पहले घोषणा की उम्मीद लगाई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो फिर अप्रैल की सैलरी में बढ़ा हुआ DA मिल सकता है, साथ ही में जनवरी 2026 से एरियर का भुगतान भी जुड़ सकता है।
8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया में लगेगा इतना समय-
केंद्र सरकार ने अक्टूबर में 8वें वेतन आयोग की टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR for 8th pay commission) को मंजूरी प्रदान कर दी थी। आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने में लगभग 18 महीने तक का समय लग सकता है। इसका मतलब ये है कि वेतन, भत्तों और पेंशन में वास्तविक संशोधन में अभी समय लगेगा। नई दिल्ली में आयोग का कार्यालय स्थापित किया जा चुका है। 25 फरवरी को अलग अलग कर्मचारी (Update for employess) और पेंशनर संगठनों की बैठक प्रस्तावित की जा रही है। इसमें वेतन संशोधन, फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों पर चर्चा की जाएगी। इसका मसौदा तैयार होने के बाद इसे आयोग के सामने पैश किया जाएगा।
नई वेबसाइट के माध्यम से मिलेगा अपडेट-
सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.8cpc.gov.in को लॉन्च कर दिया है। ये मंच आयोग से जुड़ी सूचनाओं, प्रश्नावली और सुझावों के लिए तैयार किया जा रहा है। मंत्रालय, विभाग, कर्मचारी (DA Hike) और पेंशनर यहां अपनी राय दर्ज करा सकते हैं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और सभी हितधारकों की भागीदारी को सुनिश्चित करना है। इसकी वजह से वेतन और पेंशन सुधार से जुड़े सुझाव सीधे आयोग तक पहुंच सकते हैं।
कर्मचारी संगठनों की तेज हुई मांगे-
All India NPS Employees Federation ने देशभर में अभियान की शुरुआत कर दी है। लगभग 400 जिलों के प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ सेवा और वेतन संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। संघ की मांग है कि आयोग 200 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट (DA Hike Report) को पेश करने वाला है। साथ ही में केंद्र के नियमों को केंद्रशासित प्रदेशों में एकसमान लागू किया जाएगा। राज्य सरकार कर्मचारियों के लिए भी मूल वेतन और DA को केंद्र के अनुरूप संशोधित (Pay commission) करने की मांग कर रही है।
इन मांगों को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भी भेजे जा रहे हैं। फिलहाल कर्मचारियों की नजर मार्च में संभावित DA बढ़ोतरी पर टिकी हुई है। हालांकि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार लंबा करना पड़ सकता है। आने वाले महीनों में बैठकों और चर्चाओं से साफ होगा कि नए वेतन ढांचे का लाभ कर्मचारियों को कब तक मिलेगा।
