8th Pay Commission Latest News : देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार हर दस साल में नया वेतन आयोग लागू करती है। 31 दिसंबर को 7वें वेतन आयोग का कार्य काल खत्म हो जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या आठ दिन बाद नया वेतन आयोग लागू हो जाएगा। इसको लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हें।
केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव करने के लिए हर 10 साल में नया वेतन आयोग का गठन करती है। पिछले कई दशकों से ऐसा होता आ रहा है। नये वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होता है जिससे उन्हें बढ़ती महंगाई से राहत मिलती है। अब तक 7वेतन आयोग लागू किये जा चुके हैं। 8वें वेतन आयोग को लेकर तैयारियां चल रही है। केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन का ऐलान किया था। इसके 10 महीने बाद सरकार ने TOR को मंजूरी दी है। अनुमान है कि जल्द ही नया वेतन आयोग लागू किया जाएगा।
Gold Price : सोने ने तोड़ा ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड, अब इतना हो गया दाम
सरकारी नियमों के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission Update) का कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगा। यह 1 जनवरी 2016 से लागू था और इसका 10 साल का कार्यकाल इसी तारीख को पूरा हो जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू हो जाएगा? इसको लेकर चर्चाएं और उम्मीदें तेज हो गई हैं।
8वें वेतन आयोग का गठन हुए 1 साल का समय हो चुका है। सरकार ने अक्टूबर 2025 में 8वें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी हरि झंडी दी थी। वित्त मंत्रालय ने 3 नवंबर 2025 को इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस (Terms of Reference) को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीनों का समय दिया गया है, जिसमें वह वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़ी अपनी सिफारिशें तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपेगा। रिपोर्ट मई-जून 2027 तक आने की संभावना है।
8 दिन बाद लागू होगा 8वां वेतन आयोग –
नियमों के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) को लागू होने में देरी होती है तो भी इसे 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। इसी दिन के हिसाब से कर्मचारियों को नई सैलरी का लाभ मिलेगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या 8 दिन बाद 8वां वेतन आयोग होगा। 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होना मुश्किल माना जा रहा है। हालांकि लागू होने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। संसद में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा था कि 8वें वेतन आयोग की लागू होने की तारीख सरकार उचित समय पर तय करेगी। ऐसे में यह तो क्लियर होता है कि नया वेतन आयोग आने में अभी और समय लगेगा।
नये वेतन आयोग में इतना बढ़ेगा वेतन –
6th Pay Commission के लागू होने के बाद कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में लगभग 40% का इजाफा हुआ था। वहीं, 7वें वेतन आयोग में 2.57 के फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) के आधार पर वेतन में लगभग 23 से 25% तक वृद्धि की गई थी। अब तक 8वें वेतन आयोग के बारे में सरकार ने औपचारिक सैलरी-हाइक का कोई अंतिम आंकड़ा जारी नहीं किया है। यानी सरकारी घोषणा अभी बाकी है लेकिन रिपोर्टों में कुछ संभावित आंकड़ा बताया गया है। 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन में 20% से 35% तक की बढ़ौतरी (Salary Hike) देखने को मिल सकती है।
