8th CPC Latest Update : सातवें वेतन आयोग का कार्य काल खत्म हो चुका है। लेकिन अभी तक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है कि नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) कितना रखा जाएगा और बेसिक सैलरी में कितनी बढ़ौतरी होगी। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
जनवरी का महीना खत्म हो गया है और अभी तक 8वें वेतन आयोग को लाग नहीं किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों की चिंता बढ़ती जा रही है। दरअसल, आठवें वेतन आयोग का गठन नवंबर में कर दिया गया और अब कर्मचारी यह जानना चाहते हैं कि आखिरी उनकी नई सैलरी में कितना इजाफा होगा। इससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि लेवल 1 से लेकर 18 तक के कर्मचारियों की सैलरी कितनी वृद्धि होगी।
इतना रखा जा सकता है फिटमेंट फैक्टर –
कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी के लिए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Hike) सबसे अहम होता है। यह एक ऐसा गुणक है, जिसका यूज कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी से रिवाइज्ड बेसिक सैलरी की कैलकुलेशन के लिए होता है। जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है तो फिटमेंट फैक्टर को संशोधित किया जाता है। आखिरी बार 2016 में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। अब माना जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.70 से 2.86 के बीच तय हो सकता है।
2.15 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी का केलकुलेशन –
अगर आठवें वेतन आयोग के तहत सरकार 2.15 के मॉडरेट फिटमेंट फैक्टर तय करती है तो सभी लेवल पर कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है। इस फिटमेंट फैक्टर से लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary of Level 1 Employees) 18,000 से बढ़कर तकरीबन 38,700 हो सकती है।
यानी देखा जाए तो अलाउंस को छोड़कर हर महीने 20,700 की बढ़ौतरी होगी। वहीं, लेवल 10 के अधिकारियों की सैलरी 56,100 से बढ़कर 1,20,615 तक पहुंच सकती है। यानी देखा जाए तो सीधे 64,515 रुपये की बढ़ौतरी होगी। वहीं, लेवल 18 के कर्मियों की बात करें तो इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees) 2,50,000 से बढ़कर तकरीबन 5,37,500 हो सकती है।
2.86 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी का अनुमान
वहीं, आठवें वेतन आयोग में 2.86 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor In 8th cpc) तय होता है तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा। इस फिटमेंट फैक्टर से लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary of Level 1 Employees) 18000 से बढ़कर 51,480 हो सकती है। वहीं, लेवल 3 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 21,700 से बढ़कर 62,062 हो सकती है। वहीं, लेवल 6 के कर्मचारियों की सैलरी 35,400 से बढ़कर 1,01,244 हो सकती है। लेवल 10 के अधिकारियों की बेसिक सैलरी 1,60,446 तक पहुंच सकती है।
1.7 फिटमेंट फैक्टर से सैलरी केलकुलेशन
इसके साथ ही अगर 1.7 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को तय करती है तो भी कर्मचारियों की सैलरी में कम इजाफा होगा। इससे लेवल 1 के कर्मियों की बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 30600 के पास पहुंच सकती है। वहीं, लेवल 3 के लिए कर्मचारियों की सैलरी (Salary of employees for Level 3) 21700 से बढ़कर 36890 तक पहुंच सकती है और लेवल 6 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 35,400 से बढ़कर 60,000 हो सकती है।
कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग –
सरकार ने आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कमेटी बनाई है। जिसे नए वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसका मतलब यह है कि 2026 में 8वां वेतन आयोग लागू नहीं होगा। 2027 के आखिरी तक नया वेतन आयोग लागू किया जा सकता है।
