8th pay Commission : केंद्र सरकार द्वारा अब जल्द ही 8वें वेतन आयोग को लागू किया जाने वाला है। इस वेतन आयोग के लिए सरकार ने ऑन्लाइन पोर्टल (8th pay Commission online portal) लॉन्च कर दिया है। इसकी वजह से कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से 8वें वेतन आयोग से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार द्वारा एक अधिकारिक पोर्टल (official portal of 8th pay Commission) लॉन्च कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को वेतन, भत्तों और अन्य सुविधाओं से जुड़ी अहम जानकारियां एक ही जगह पर मिल जाएगी। खबर के माध्यम से जानिये केंद्र सरकार के इस पोर्टल के बारे में।
ऑफिशियल वेबसाइट होगी लॉन्च-
बता दें कि अब 8वां केंद्रीय वेतन आयोग कागजों तक सीमित नहीं रहा है। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च होना इस बात का ओर संकेत कर रहा है कि सरकार (Government Latest Update) अब सिफारिशों की तैयारी के असली चरण पर जा पहुंची है। इसके लिए सबसे जरूरी बात तो ये है कि आयोग ने पहली बार इतनी व्यवस्थित तरीके से सीधे स्टेकहोल्डर्स से राय मांगनी शुरू कर दी है।
वेबसाइट का ये होगा मकसद-
इस आधिकारिक वेबसाइट (http://8cpc.gov.in) पर वेतन आयोग से जुड़े अहम फीचर्स को उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें TOR, ऑफिस बियरर्स की जानकारी, CPC से जुड़े गजट नोटिफिकेशन और पिछली वेतन आयोग रिपोर्ट्स को देखा जा सकता है।
नई वेबसाइट के माध्यम से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) ने बताया है कि वे बेहतर और संतुलित सिफारिशें तैयार करना चाह रहे हैं। इसके लिए उसने MyGov पोर्टल पर 18 सवालों वाला एक स्ट्रक्चर्ड क्वेश्चनेयर को जारी कर दिया है। इसका मकसद सिर्फ आंकड़ों को इकठ्ठा करना ही नहीं है, बल्कि इस बात को भी समझना है कि जमीनी स्तर पर कर्मचारी (Update for employess) और पेंशनर्स क्या विचार रखते हैं।
इन्होंने लिया क्वेश्चनेयर में हिस्सा-
इस वेतन आयोग का दायरा काफी बड़ा रखा गया है। इसकी वजह से किसी वर्ग की आवाज न छूटे। इस वेतन आयोग में केंद्र सरकार और UT के कर्मचारी, ज्यूडिशियल ऑफिसर्स और कोर्ट स्टाफ, रेगुलेटरी बॉडीज के मेंबर, (8th Pay Commission) सर्विंग व रिटायर्ड कर्मचारियों की यूनियन, पेंशनर्स, रिसर्चर्स और एकेडेमिक्स को शामिल किया गया है। सबसे खास बात तो ये है कि रिटायर्ड लोग भी बराबरी से अपनी राय रख सकते हैं।
वेबसाइट की कुछ अहम थीम्स-
इस वेबसाइट की थीम्स वेतन बढ़ाने का असर अर्थव्यवस्था पर, फिटमेंट फैक्टर का उद्देश्य, सीनियर अधिकारियों के वेतन का सिद्धांत,
इंक्रीमेंट की दर और उसका अंतर (8th Pay Commission News) पर निर्भर करने वाला है। इन सवालों से पता चल रहा है कि वेतन आयोग सिर्फ “कितना बढ़े” नहीं, बल्कि “कैसे बढ़े” पर ध्यान दे रहा है।
इन पहलुओं को किया जाएगा संतुलित-
कर्मचारियों की क्रय शक्ति पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि ये महंगाई से सुरक्षा प्रदान करेगी।
फिस्कल डेफिसिट कंट्रोल के लिए सरकारी खर्च (8th Pay Commission New Report) पर ध्यान दिया जाएगा।
खर्च और बचत का संतुलन के लिए इकॉनमिक ग्रोथ पर ध्यान देना जरूरी है।
पब्लिक वेलफेयर का दूसरे विकास कार्यों पर प्रभाव दिखेगा।
ये संतुलन ही 8वें वेतन आयोग (8th CPC) की असली चुनौती बनकर सामने आएगा।
