Arrear Update :देशभर के लाखों कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि सरकार अब जल्द ही कर्मचारियों के लिए एरियर जारी करने वाली है। ये एरियर 8वें वेतन आयोग के तहत दिया जाएगा। इसकी वजह से कर्मचारियों की सैलरी में 35 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी होगी। आइए जानते हैं इस बारे में।
7वें वेतन आयोग का कार्यकाल अब जल्द ही समाप्त हो गया है। ऐसे में कर्मचारियों को बेसब्री से 8वें वेतन आयोग का इंतजार है। अब हाल ही में 8वें वेतन आयोग को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार अब जल्द ही कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के तहत एरियर को जारी करने वाली है। खबर के माध्यम से जानिये वेतन आयोग के तहत जारी किये गए इस अपडेट के बारे में।
फिलहाल ये हैं वेतन आयोग की स्थिति-
फिलहाल सरकार ने कोई निश्चित कार्यान्वयन की तारीख को तय नहीं किया है। हालांकि पिछले वेतन आयोगों के पैटर्न के हिसाब से उम्मीद लगाई जा रही थी कि नया वेतन आयोग (new pay commission) 1 जनवरी 2026 से लागू कर दिया जाएगा। वजह 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गई है। संसद में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि 3 नवंबर 2025 को जारी प्रस्ताव के मुताबिक 8वां वेतन आयोग अपने गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर सरकार को सिफारिशें सौंपने वाला है।
कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा एरियर-
बता दें कि अगर रिपोर्ट समय पर आ भी जाती है तो भी उसको लागू होने में कुछ अतिरिक्त समय लग सकता है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब भी सरकार सिफारिशों को मंजूरी प्रदान कर देता है तो एरियर (Arrears Update) की गणना 1 जनवरी 2026 से ही की जाने वाली है। भुगतान भले बाद में हो, हालांकि एरियर (8th Pay Commission Arrears) का हिसाब 1 जनवरी 2026 से कनेक्ट कर दिया जाएगा। ये तारीख इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि इसी दिन 7वें वेतन आयोग की अवधि खत्म मानी जाती है।
सैलरी में आएगा इतना उछाल-
कर्मचारियों के मन में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल सैलरी बढ़ोतरी का ही है। फिलहाल कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। हालांकि जानकार पुराने अनुभव और मौजूदा आर्थिक हालात के आधार पर अनुमान लगा रहे हैं। आंकड़ों के माध्यम से पता चल रहा है कि वेतन आयोग में औसतन करीब 40 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की जा रही थी।
जबकि 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कुल प्रभाव 23–25 प्रतिशत के आसपास माना जाता है, इसमें फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) 2.57 प्रतिशत तक का था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 8वें वेतन आयोग में सैलरी में लगभग 20 से 35 प्रतिशत तक बढ़ौतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है और फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 प्रतिशत के बीच रह सकता है। हालांकि ये सिर् एकफ अनुमान ही है।
वेतन में बढ़ौतरी ऐसे करती है निर्भर-
अंतिम बढ़ोतरी कई फैक्टर के ऊपर निर्भर करता है। अगले 12–18 महीनों में महंगाई का रुख, 16वें वित्त आयोग के बाद सरकार की वित्तीय स्थिति, टैक्स कलेक्शन की मजबूती और राजनीतिक प्राथमिकताएं दी जा रही है। संकेत यही हैं कि सरकार एक ऐसा पैकेज देने की कोशिश करने वाली है जिसमें कर्मचारियों को महसूस होने वाली बढ़ोतरी भी मिले और साथ ही में भत्तों व डीए (DA) की संरचना संतुलित तरीके से तय किया जा सकता है।
