8th Pay Commission : कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर बेसब्री से इंतजार बढ़ता जा रहा है। सरकार हर दस साल में नया वेतन आयोग लागू करती है और अब हाल ही में आठवें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आ सकता है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किस वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हुआ था।
अभी आठवें वेतन आयोग के लागू होने में थोड़ा समय है, लेकिन कर्मचारियों के मन में यही सवाल उठ रहे हैं कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर उनकी सैलरी में कितना उछाल आएगा। कई कर्मचारी पिछले कुछ वेतन आयोग (8th pay commission) में हुए बढ़ोतरी के हिसाब से अनुमान लगा रहे हैं। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि किस वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ी थी।
किस वेतन आयोग में बढ़ी थी सबसे ज्यादा सैलरी
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों कीसैलरी में वास्तविक बढ़ोतरी (Real Increase) के मामले में छठे वेतन आयोग (6th Pay Commission) पहले नंबर पर रहा है, जहां सबसे ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया गया था। हालांकि, वेतन आयोगों की तरफ से दी जाने वाली सैलरी बढ़ोतरी को समझने के लिए फिटमेंट फैक्टर और रियल सैलरी बढ़ोतरी दोनों पर गौर किया जाता है।
छठा वेतन आयोग कब हुआ था लागू
इसके अलावा छठे वेतन आयोग (6th CPC) को 2006 में लागू किया गया था और छठे वेतन आयोग में सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया गया था। जानकारी के मुताबिक, 6वें वेतन आयोग ने कर्मचारियों की सैलरी में 54 प्रतिशत का इजाफा किया था। छठे वेतन आयोग में कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी (Minimum Basic Salary) 3,050 रुपये से बढ़कर 7,000 रुपये हो गया था, जो 130 प्रतिशत से अधिक की बढ़ौतरी थी। छठे वेतन आयोग ने पे बैंड (Pay Band) और ग्रेड पे (Grade Pay) की प्रणाली लागू की, जिसने पुरानी और जटिल सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है।
सातवां वेतन आयोग में इतनी बढ़ी थी सैलरी
वर्तमान में चल रहे 7वें वेतन आयोग (7th CPC) को 2016 में लागू किया गया था। सातवें वेतन आयोग को सबसे बड़े वेतन आयोग के रूप में याद किया जाता है क्योंकि इसने एब्सोल्यूट वैल्यू (Absolute Value) में सबसे अधिक पैसा बढ़ाया, लेकिन प्रतिशत में इजाफा फिर भी कम रहा था। सातवें वेतन आयेाग में कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया। सातवें वेतन आयेाग में वास्तविक इजाफा 14.29 प्रतिशत किया गया था, जिसमे ग्रेड पे सिस्टम को हटाकर पे मैट्रिक्स (Pay Matrix)और पे लेवल सिस्टम की शुरुआत की गई।
8वें पे कमीशन में इतनी बढ़ेगी सैलरी
बताया जा रहा है कि आठवें वेतन आयेाग (8th CPC) के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है और यह अब तक की सबसे बड़ी सैलरी बढ़ौतरी मानी जा रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की रियल सैलरी (real salary of employees) में 20 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर ज्यादा होने पर न्यूनतम सैलरी में 186 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। यानी कर्मचारियों की सैलरी में 18,000 रुपये से लगभग 51,480 रुपये हो सकती है।
