8th Pay Commission :नए वेतन आयोग का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, कर्मचारियों के लिए कई कैलकुलेशन आ रहे हैं। अब सामने आया है कि नए वेतन आयोग को किस फॉर्मूले के साथ लागू किया जाएगा। चलिए जानते हैं-
8वां वेतन आयोग कर्मचारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। नए वेतन आयोग में कर्मचारियों के लिए कई कदम उठाए जाने वाले हैं। कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को एक फॉर्मूले के तहत ही वैज्ञानिक ढंग से बढ़ाया जाएगा। यह कोई ऐसा नहीं है कि कोई भी अनुमान लगाया और सैलरी बढ़ा दी। इसके लिए गहन अध्ययन किया जाएगा और सभी परिस्थियों को नजरों में रखा जाएगा।
कब तक बढ़ सकती है सैलरी
एक्सपर्ट्स के अनुसार नया वेतन आयोग (8th cpc updates) अपनी सिफारिशें अप्रैल 2027 तक सरकार को सौपं सकता है और दीवाली 2027 तक इसे लागू किया जा सकता है। सरकार की ओर से आयोग में तीन सदस्य नियुक्त किए हैं। आयोग चाहे तो बीच-बीच में अंतरिम रिपोर्ट भी दे सकता है, जिससे कर्मचारियों को जल्द ही वित्तीय राहत मिल सकें।
पहले जानिए क्या है वेतन आयोग का कार्य
केंद्र सरकार की ओर से आयोग का मकसद कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, बोनस, ग्रेच्युटी और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (performance linked incentive) की छानबीन करना है। साथ ही यह भी गौर किया जाएगा कि सरकार पर आठवें वेतन आयोग का अतिरिक्त वित्तीय बोझ न पड़े और फाइनेंशियल बैलेंस भी बना रहे। आयोग राज्य सरकारों पर इसके प्रभाव और PSU व प्राइवेट सेक्टर के सैलरी स्ट्रक्चर (UP Employees salary structure) से भी इसके लिए तुलना करेगी।
नए वेतन आयोग में समझें फिटमेंट फैक्टर का कैलकुलेशन
8वें वेतन आयोग (8th cpc updates) में कई आंकड़े आए हैं। अब 1.8 से 2.46 के बीच फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाने का भी अनुमान है। अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 18,000 रुपए है तो आठवें वेतन आयोग में 1.82×फैक्टर लागू होने पर कर्मचारियों की नई सैलरी 32,760 रुपये के पास होगी यानी देखा जाए तो कर्मचारियों की सैलरी में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और 2.15× फैक्टर पर कर्मचारियों की सैलरी 38,700 रुपये होगी यानी 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और 2.46× फैक्टर लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी (employees’ salaries) 44,280 रुपये हो जाएगी यानी 54 प्रतिशत की तेजी होगी। हालांकि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (dearness allowance of employees) नए सिरे से जीरो पर सेट किया जाएगा। इससे कर्मचारियों की वास्तवित तेजी 13-15 प्रतिशत के आसपास हो सकती है।
वेतन संग ये चीज भी बदलेंगी
8वां वेतन आयोग के लागू होने से कर्मचारियों की सैलरी (employees’ salaries) के साथ ही बोनस, रिटायरमेंट बेनिफिट्स, ग्रेच्युटी और PLI सिस्टम पर भी संशोधन किया जाएगा। वर्तमान में चल रहे 7वें वेतन आयोग (7th cpc updates) को 2016 में लागू किया गया था, जिसमें औसतन 14-16 प्रतिशत के वेतन में इजाफा किया गया था। कर्मचारी इस बात की आस लगाए बैठे है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने से कर्मचारियों को राहत मिल सकती है।
कब लागू होगा आठवां वेतन आयोग
सरकार का मकसद है कि कर्मचारियों के नए सैलरी स्ट्रक्चर (New salary structure for employees) से कर्मचारियों की क्रय शक्ति में इजाफा होगा और देश की आर्थिक स्थिरता और उत्पादकता में भी सुधार हो सकता है। अगर आठवें वेतन आयोग का काम सारा काम तय समय पर होता है तो आठवें वेतन आयोग को 2027 तक लागू किया जा सकता है।
