8th Pay Commission :नए वेतन आयोग के लागू होने का समय नजदीक आ रहा है। केंद्र की ओर से आयोग का गठन कर दिया गया है और टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी बीच नए वेतन आयोग को लेकर बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। नए वेतन आयोग के ये अपडेट्स हर किसी को जानना जरूरी है।
कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग पर बार बार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को नए वेतन आयोग (8th Pay Commission Latest Updates) के बारे में अपडेट्स जानना जरूरी है। कर्मचारियों को नए वेतन आयोग में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इससे देश के लाखों लोगों को सीधे तौर पर लाभ होगा।
संदर्भ की शर्तों को मिली मंजूरी
हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को सौगात दी गई है। कर्मचारियों को संदर्भ की शर्तों की मंजूरी का इंतजार था। अब सरकार की ओर से Terms of Reference (ToR) यानी संदर्भ की शर्तों को मंजूर कर दिया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह दिशा और समयसीमा को तय करेगा।
किनको होगा लाभ
नए वेतन आयोग का लाभ लाखों कर्मचारियों को होगा। देश में 52 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा होगा। इसके बाद राज्यों में भी कर्मचारियों को इसका लाभ होगा।
कब से होगा लागू
नए वेतन आयोग (New Pay Commission) को लेकर कर्मचारियों के मन में असमंजस है कि यह कब से लागू होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार नए वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट तय करने में 18 महीने तक का समय लगेगा। परंतु इसको लागू 1 जनवरी 2026 से ही किया जाएगा। इसका भुगतान देरी से हो सकता है, जिसके बदले में कर्मचारियों को एरियर मिल सकता है।
कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
कर्मचारियों के बीच अक्सर चर्चा होती रहती है कि उनकी सैलरी और पेंशन (Salary Pension) में कितना इजाफा होगा। हालांकि इसको लेकर सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा पेश नहीं किया गया है। नई पेंशन और सैलरी को तय करने का जिम्मा नए वेतन आयोग की टीम को है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि 30 से 34% तक की वास्तविक बढ़ोतरी होने का चांस बन रहा है।
फिटमेंट फैक्टर रहेगा प्रमुख
कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) प्रमुख रहने वाला है। पुरानी सैलरी को नए फिटमेंट फैक्टर (fitment Factor kya h) के साथ गुना किया जाएगा। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी को तय किया जाएगा। साथ में वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, इस बार 2.86 का फिटमेंट फैक्टर रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसे में अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 25000 रुपये प्रति महीना है तो बढ़कर 71500 पर पहुंच जाएगी।
महंगाई भत्ता और महंगाई राहत हो जाएंगे जीरो
नए वेतन आयोग (Pay Commission Update) लागू के होने पर महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA & DR) को जीरो कर दिया जाएगा। हालांकि, जितनी भी देरी से नए संशोधन को लागू किया जाएगा, इस दौरान के समय में अगर महंगाई बढ़ी है तो महंगाई भत्ता कर्मचारियों को बढ़ा कर दिया जा सकता है। हालांकि 1 जनवरी 2026 से तो कर्मचारियों को जीरो महंगाई भत्ते के साथ ही सैलरी मिलने वाली है।
कौन है आयोग की टीम में
नए वेतन आयोग (New Pay Commission) की टीम में सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को हेड बनाया गया है। यानी की यह आयोग की अध्यक्ष हैं। साथ में प्रोफेसर पुलक घोष पार्ट-टाइम मेंबर और पंकज जैन मेम्बर-सेक्रेटरी बनाए गए हैं। इस टीम का कर्मचारियों की सैलरी को तय करने में अहम रोल रहेगा।
