8th Pay Commission : कर्मचारियों के बीच आठवें वेतन आयोग के तहत सैलरी हाइक को लेकर इन दिनों खूब चर्चांए हो रही है। खासतौर पर कर्मियों के बीच 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने के बाद एरियर की राशि को लेकर खूब अनुमान लगाए जा रहे हैं। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आठवें वेतन आयोग के के लागू होने पर कर्मचारियों कितना एरियर मिलेगा।
जैसे-जैसे समय बीत रहा है। वैसे-वैसे कर्मचारियों की नए पे कमीशन को लेकर उम्मीदें बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि नए पे कमीशन के लागू होते ही कर्मियों के खाते में बंपर पैसा आने की उम्मीद है। इसके साथ ही कर्मियों के बीच खासतौर से एरियर (8th Pay Commission Arrear) को लेकर कई अनुमान लगाए जा रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने कर्मियों को कितना एरियर मिलेगा।
कितना मिलेगा कर्मियों को एरियर
सोशल मीडिया पर कई चर्चांए हो रही है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में कर्मियों को 9 लाख रुपये एरियर मिल सकता है। हां लेकिन हर कर्मचारी को एरियर की राशि मिलेगी या नहीं, यह कर्मचारियों के पे-लेवल (Pay levels of employees) और फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर पूरी तरह डिपेंड है। नए पे कमीशन के लागू होने के बाद एरियर की राशि सरकार इसे कब नोटिफाई करती है और फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) कितना तय करती है, इस बात पर निर्भर करेगी।
ऐसा इसलिए हैं, क्योंकि भले ही आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है, लेकिन वास्तविक भुगतान (Implementation) में अभी देरी होने की संभावना है। इस वजह से उस गैप के समय का एरियर कर्मियों को दिया जाएगा।
कैसे केलकुलेट होगा कर्मियों का एरियर
कर्मियों को नए पे कमीशन के लागू के बाद का एरियर (New Pay Commission arrears) निकालने का सीधा तरीका इस तरह से हैं। जैसे कि एरियर = (नई बेसिक सैलरी – पुरानी बेसिक सैलरी) × हड़ताल/देरी के महीनों की संख्या। जानकारी के लिए बता दें कि इसमे DA का अंतर भी जोड़ा जाता है, लेकिन HRA और TA पर एरियर नहीं दिया जाता है।
लेवल के अनुसार कर्मियों की बेसिक सैलरी
अगर केंद्रीय सरकार अगस्त-सितंबर 2027 में आठवें पे कमीशन (8th cpc updates) को लागू करती है, तो इस हिसाब से लगभग 20 महीने का एरियर अलग-अलग पे-लेवल पर संभावित एरियर ऐसे होगा। जैसे कि लेवल 1 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी लगभग 1.92x फिटमेंट फैक्टर से 34,560 रुपये व 2.57x फिटमेंट फैक्टर पर 5.65 रुपये लाख हो सकती है।
इसके साथ ही लेवल 3 के कर्मियों की 1.92x फिटमेंट फैक्टर पर बेसिक सैलरी 4.34 लाख हो सकती है व फिटमेंट फैक्टर 2.57x पर 6.81 रुपये लाख तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही फिटमेंट फैक्टर 1.92x पर लेवल 5 के कर्मियों की सैलरी (Salary of Level 5 employees ) 5.84 लाख रुपये व फिटमेंट फैक्टर 2.57x पर कर्मियों की बेसिक सैलरी 9.17 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, लेवल 10 के कर्मियों की सैलरी 1.92x फिटमेंट फैक्टर पर 11.22 रुपये लाख तक व 2.57x फिटमेंट फैक्टर पर 17.65 लाख तक पहुंच सकती है।
पेंशनर्स को होगा इतना लाभ
कर्मचारयों (Central Employees News) के साथ ही पेंशनभोगियों को भी उसी फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से एरियर का फायदा मिलेगा। अगर आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) 2.28 रहता है, तो इससे पेंशनर्स का न्यूनतम पेंशन (Minimum pension of pensioners) मौजुदा 9,000 रुपये से बढ़कर तकरीबन 20,500 रुपये हो सकती है। अगर पेंशन की गणना करना चाहते हैं तो इसके लिए पुरानी पेंशन और नई पेंशन के बीच के अंतर को महीनों की संख्या से मल्टीप्लाई करके एरियर निकल सकता है।
एक्सपर्ट ने कही ये बात
एक्सपर्ट का कहना है कि वेतन आयोग की सिफारिशें (Pay Commission Recommendations) लागू होने में 12 से 24 महीने का वक्त लग सकता है। यानी कर्मचारियों को आठवें पे कमीशन के एरियर की राशि 2027 के मध्य या 2028 की शुरुआत में मिल सकती है।
कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
अगर आठवें पे कमीशन में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor in 8th cpc) 3.00 लागू होता है, तो इससे कर्मियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 54,000 रुपये तक पहुंच जाएगा। इस हिसाब से देखें तो कर्मियों की एरियर की राशि और भी ज्यादा होगी। हालांकि, अभी सरकार ने कोई घोषणा नहीं की है और सरकार 1.92x से 2.28x के बीच का संतुलित रास्ते का चुनाव भी कर सकती है। बता दें कि एरियर की राशि में से NPS का हिस्सा और इनकम टैक्स (TDS deduction) की कटौती की जा सकती है, तो ऐसे में कर्मियों के हाथ में आने वाली नेट अमाउंट ऊपर जो अनुमान दिए गए हैं, उससे थोड़ी कम हो सकती है।
