Salary Hike : देशभर के लाखों कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि नये वेतन आयोग के लागू होने में देरी होने वाली है। ऐसे में कर्मचारियों के बीच ये कंफ्यूजन बनी हुई है कि कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी कब मिलेगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो चुका है, लेकिन अभी तक नए वेतन आयोग को लागू नहीं किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर कंफ्यूजन बनी हुई है कि 8वें वेतन आयोग को लागू होने में हो रही देरी के चलते उन्हें कितना नुकसान उठाना पड़ेगा और नई बढ़ी हुई सैलरी का लाभ किस दिन से मिलेगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
रिपोर्ट पैश होने में होगी देरी-
एक्सपर्ट्स के मुताबिक 15 जनवरी 2025 को आयोग की घोषणा कर दी गई है। हालांकि काम की रफ्तार ‘कछुए की चाल’ जैसी नजर आ रही है। फिलहाल तक सिर्फ ऑफिस सेटअप और डायरेक्टर की नियुक्ति जैसी प्रक्रिया चल रही है। आयोग ने 18 सवालों के जरिए 16 मार्च तक सुझाव की मांग की है। हालांकि कर्मचारियों का मानना है कि असली मुद्दे जैसे- फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम वेतन, परिवार और यूनिट (8th pay commission family unit) पर सीधा सवाल नहीं पूछे जा रहे हैं।
200 दिन में पैश होगी रिपोर्ट-
डॉ. पटेल ने इस मांग को रखा है कि आयोग को 200 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया जाए, इसकी वजह से सरकार फरवरी 2027 के बजट में एरियर (arrears) और वेतन वृद्धि का प्रावधान कर सकते हैं। देरी होने पर मामला 2028 तक खिंच सकता है।
इस दिन मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी-पेंशन-
एक्सपर्ट्स का कहना है लागू तिथि 1 जनवरी 2026 रहने वाली है। हालांकि अगर रिपोर्ट देर से आती है तो सिर्फ बेसिक और डीए (DA) का एरियर मिलने वाला है। टीए, एचआरए (HRA) और अन्य भत्तों का एरियर (8th pay commission DA-HRA Hike) नहीं मिलता, इसकी वजह से कर्मचारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम वेतन पर अपडेट-
एक्सपर्ट्स का मानना है कि न्यूनतम वेतन 50 हजार रुपए से कम नहीं होना चाहिए। वे परिवार यूनिट को 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग कर रहे हैं, इसकी वजह से फिटमेंट फैक्टर 2.6 (8th pay commission Fitment Factor) से ऊपर जा सकता है। इसकी वजह से कर्मचारियों की सैलरी में शानदार बूम आएगा।
पेंशन और ओपीएस पर की जा रही है ये मांग-
उन्होंने बताया है कि 20 साल सेवा पूरी करने वालों को 50 प्रतिशत गारंटीड पेंशन देने और ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) बहाली की भी मांग की जा रही है। कुल मिलाकर उन्होंने ये साफ कर दिया है कि कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से वेतन बढ़ोतरी की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि असली लाभ तभी मिलेगा जब आयोग समय पर रिपोर्ट को पैश करता है और सरकार तेजी से फैसला करती है।
