8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगियों में 8वें वेतन आयोग को लेकर बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। अब इसी बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर एक खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। सरकार ने हाल ही में नए पे कमीशन (8th Central Pay Commission) से जुड़े 3 बड़े अपडेट दे दिए हैं। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं कि सरकार के इन अपडेट के बारे में-
आठवें पे कमीशन के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी बढ़ौतरी (Salary and Pension Hike ) को लेकर वेतन आयोग ने तेजी से तैयारी शुरू कर दी है। अब इसी बीच आठवें पे कमीशन पर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है और सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग पर 3 बड़े अपडेट्स दिए गए हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
नए पे कमीशन के निदेशक की हुई नियुक्ति
बता दें कि 8वें वेतन आयोग में पीएम मोदी सरकार (PM Modi government) की ओर से डायरेक्टर की नियुक्ति कर दी गई है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS, 2009 batch) के अधिकारी कृष्णा वीआर को ही विभागीय प्रतिनियुक्ति (Departmental Deputation) पर 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के निदेशक (Director, 8th CPC) के तौर पर नियुक्त किया है। ACC की ओर से इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि ये पद वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (Department of Expenditure) के तहत केंद्रीय स्टाफिंग स्कीम के जरिए फील किया जाएगा।
जिसमे स्पष्ट है कि भारतीय रेलवे लेखा सेवा (Indian Railway Accounts Service) के अधिकारी कृष्णा वीआर की प्रतिनियुक्ति ड्येरेशन अगले आदेश तक या 17 सितंबर 2029 तक रहने वाली है।
सरकार ने इस चीजों को लेकर मांगे सुझााव
हाल ही में केंद्रीय सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (Official website of 8th Pay Commission) (https://8cpc।gov।in/) को पेश कर दिया गया है। अब इस वेबसाइट पर केंद्रीय कर्मचारी, पेंशनर्स और मंत्रालयों से सैलरी, पेंशन, इंक्रीमेंट और फिटमेंट फैक्टर जैसे कई मामलों पर सुझाव मांग लिए गए हैं। आयोग ने क्लियर किया है कि जो इसमे सुझाव देंगे, उनकी पहचान को कॉन्फिडेंशियल रखा जाएगा और इस पर सुझाव 16 मार्च 2026 दिए जा सकते हैं।
कैसे भेज सकते हैं सुझाव
अगर आप भी सैलरी, पेंशन, इंक्रीमेंट और फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) जैसे मामलों पर सुझाव भेजना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले MyGov पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म फिल करना होगा और myGov की वेबसाइट पर जो लिंक दिया गया हैhttps://www।mygov।in/mygov-survey/8th-central-pay-commission-questionnaire/ , उस लिंक पर क्लिक कर 18 सवालों वाले प्रश्नावली में सुझाव दे सकते हैं। आयोग का कहना है कि सुझाव सिर्फ MyGov के माध्यम से ही मान्य होंगे। वहीं, ईमेल या अन्य किसी माध्यम से भेजी गई राय को नहीं माना जाएगा।
कब तक आएंगी आयोग की सिफारिशें
हाल ही में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) पर सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary) की ओर से संसद में आयोग के गठन से लेकर समीक्षा के बारे में बताया है। उनका कहना है कि आयोग के गठन की अधिसूचना 3 नवंबर 2025 को ही जारी की गई थी। इस दौरान आयोग अपनी रिपोर्ट 18 महीने के अंदर सौपं सकता है। इस समय-सीमा के मुताबिक ही आयोग की सिफारिशें साल 2027 तक आ सकती है। हालांकि 1 जनवरी 2026 से एरियर भी कर्मचारियों को मर्ज करके दिया जा सकता है।
पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) का कहना है कि आयोग, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतनमान, भत्ते, पेंशन स्ट्रक्चर और सेवा शर्तों की समीक्षा करेगा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक सिफारिशों को लागू करने के लिए चरणबद्ध रोडमैप जारी नहीं किया गया है।
