8th Pay Commission : 8वां वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही अहम है। नए वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होने वाला है। वहीं, 8वें वेतन आयोग को लेकर एक बात तो कन्फर्म हो चुकी है कि यह तय समय पर लागू नहीं हुआ है। ऐसे में कर्मचारियों को एरियर दिया जाएगा। चलिए जानते हैं कर्मचारियों को कितना फायदा होगा।
कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग में काफी कुछ बदलने वाला है। कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से ही लागू किया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी नए वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। चलिए जानते हैं कर्मचारियों को कितना लाभ मिलेगा।
कब से प्रभावी माना जाएगा, लगभग हो चुका कन्फर्म
पैटर्न को देखें तो 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशों का प्रभाव सामान्य रूप से 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी माना जाएगा। यानी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 ही होगी, लेकिन कर्मचारियों के लिए आठवां पे कमीशन (8th cpc)असल लागू होने में थोड़ी देरी हो सकती है। पहले भी देखा गया है कि पहले तो कमीशन (8th Pay Commission) को रिपोर्ट तैयार करने के लिए डेढ़ साल का वक्त दिया जाता है। उसके बाद लंबे विचार-विमर्श किया जाता है और मंजूरियों के बाद भी ये शुरुआती तय तारीख पर लागू नहीं हो पाती है।
इस दिन तक हो सकती है घोषणा
नए वेतन आयोग को वर्तमान में चल रहे 7वें वेतन आयोग (7th cpc updates) के संदर्भ में देखें तो इस मामले में भी ऐसा हुआ था, उस समय में रिवाइज्ड सैलरी और पेंशन जुलाई 2016 से लागू हुई थीं, लेकिन इसके लिए कर्मचारियों को जनवरी 2016 से शुरू होने वाली टाइमपीरियड के लिए 6 महीने के एरियर्स का भुगतान किया गया था। अगर इसर हिसाब से देखें तो 8वें वेतन आयोग (8th cpc salary hike) की सिफारिशें जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी। बता दें कि अगर 8वें वेतन आयोग की ओर से अपनी सिफारिशें को 2027 के आखिर तक सबमिट किया जाताहै और इसे लागू होने में 2028 तक का वक्त लग जाता है, तो ऐसे में कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी नई सैलरी के अनुसार ही एरियर का भुगतान किया जाएगा।
एरियर के लिए होगा यह फॉर्मूला
आठवें वेतन आयोग का देरी से कर्मचारियों (Employees News) को फायदा मिलने पर भी इसके लिए कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने की प्रभावी तारीख और असल लागू होने की तारीख तक कर्मचारियों को एरियर का भुगतान किया जाएगा। जैसे हम आपको समझाते हैं। जैसे कि अगर आठवें वेतन आयोग (8th cpc updates) की सिफारिशें साल 2027 की जून से लागू की जाती हैं, तो ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी 2026 से लेकर मई 2027 तक का एरियर का भुगतान किया जाएगा। बता दें कि कर्मचारी और पेंशनर्स को एरियर सिर्फ बेसिक सैलरी नहीं, बल्कि कुल सैलरी का हिस्सा बनाकर मिलेंगे।
इस तरह दिए जाएंगे रुपये
जैसे हम आपको समझाते हैं। जैसे कि अगर आपकी सैलरी (Employees Salary) 50,000 रुपये से बढ़कर 60,000 के आस-पास हो जाती है, तो इस हिसाब से दोनों सैलरी में अंतर 10,000 होगा तो ये एरियर (8th Pay Commission) का हिस्सा होगा। अगर सैलरी के इजाफ में 15 महीने की देरी होती है, तो इस हिसाब से एरियर की कुल देय राशि एरियर 10,000 × 15 = 1,50,000 रुपये के आस-पास होगा। यानी देखी जाए तो एरियर (arrear to employees) के रूप में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मोटी रकम मिल सकती है। हालांकि इस एरियर पर कर्मचारियों को टैक्स का भी भुगतान करना होगा। इससे कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के बाद 30 प्रतिशत इनकम टैक्स स्लैब के अंतर्गत आ जाएंगे ओर उन्हें एरियर्स पर भी इसी रेट से इनकम टैक्स का भुगतान करना होगा।
