8th CPC Latest Update : 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे देश के एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि इस वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.86 से लेकर 3.25 प्रतिशत के बीच होने वाला है। इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्त उछाल आएगा।आईये नीचे खबर में जानते हैं कर्मचारियों को कितनी सैलरी बढ़कर मिलेगी।
देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सरकार अब वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर में शानदार उछाल जारी करने वाली है। इस वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर (fitment factor hike) 2.86 से लेकर 3.25 प्रतिशत तक का हो जाएगा। इस फिटमेंट फैक्टर के तहत बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 54,000 से ज्यादा हो जाएगी। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
8वें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट –
देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि कर्मचारियों के कई संगठन ने सरकार ने न्यूनतम 2.86 से लेकर अधिकतम 3.25 तक फिटमेंट फैक्टर तय करने की मांग कर रही है। अगर सरकार अधिकतम फिटमेंट फैक्टर (fitment factor update) को मान लेती है तो फिर इसके तहत कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक सैलरी (New Basic Salary) 18,000 रुपये से बढ़कर 54,000 से ज्यादा हो सकती है।
कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांग होगी पूरी –
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की नेशनल काउंसिल (स्टाफ़ साइड) 25 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में अपनी ड्राफ्टिंग कमेटी को बुला लिया है। इस मीटिंग का मकसद केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए मांगों का एक यूनिफाइड मेमोरेंडम तैयार करना है। इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा उछाल आ जाएगा।
2.86 फिटमेंट फैक्टर की ये है कैलकुलेशन –
अगर वेतन आयोग के तहत 2.86 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को तय कर लेती है तो इसका मतलब ये होगा कि सैलरी में भारी बढ़ोतरी होने वाली है। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर नई बढ़ोतरी कैलकुलेट करने का फॉर्मूला काफी ज्यादा आसान हो जाता है। यह है – सरकारी कर्मचारी की बेसिक सैलरी को फिटमेंट फैक्टर से गुणा करें।
ज़्यादा जानें
Delhi
Newspaper
समाचार पत्र
बेसिक सैलरी X फिटमेंट फैक्टर = नई बढ़ोतरी
उदाहरण के तौर पर अगर बेसिक सैलरी 17,990 रुपये है और वेतन आयोग 2.86 प्रतिशत फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor News) के तौर पर तय करता है, तो नई बढ़ोतरी होगी : 2.86X17,990 रुपये = 51,451 रुपये होगी।
फिलहाल, सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉई को 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत मिनिमम बेसिक पे 18,000 रुपये मिल रही है।
फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से सैलरी कैलकुलेशन-
अगर फिटमेंट फैक्टर 3.0 प्रतिशत होता है तो इस स्थिति में मिनिमम सैलरी 54,000 को पार कर सकती है।
फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor Update) 3.25 प्रतिशत होने पर मिनिमम सैलरी 58,500 के करीब जा सकती है।
पेंशन लेने वालों के लिए भी, ज्यादा फिटमेंट फैक्टर का मतलब होगा बेहतर रिवाइज्ड पेंशन।
इतना तय हुआ था फिटमेंट फैक्टर –
सातवां वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत अधिकारियों ने फिटमेंट फैक्टर के तौर पर 2.57 तय किया था। इस वजह से इसमें कोई भी बढ़ोतरी सीधे तौर पर स्टाफ की सैलरी में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी करने वाली है। अभी के लिए, फोकस 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) के बारे में ‘TOR’ के केंद्र के फैसले की घोषणा पर है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक TPR मार्च के आखिर तक और नया CPC अप्रैल के पहले हफ्ते में घोषित किया जा सकता है।
