8th CPC salary hike : सातवें वेतन आयोग को 10 साल पूरे हो चुके हैं और 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है। इसे लागू होने में 1 से 2 साल का समय लग सकता है। ऐसे में सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों के बीच सैलरी में बढ़ौतरी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) ने सरकार को लेटर लिखकर फिटमेंट फैक्टर की मांग की है जिसके बाद कर्मचारी सैलरी में बढ़ौतरी की गणना करने लगे हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं लेवल 1 से 18 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कम से कम कितनी बढ़ौतरी की जाएगी।
बढ़ती महंगाई के दौर में 8वां वेतन आयोग को सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत लेकर आएगा। नए वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी को रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 से 24 महीने का समय दिया गया है। आयोग सभी हितधारकों से चर्चा के आधार पर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। ऐसे में यह तो साफ होता है कि साल 2026 में नया वेतन आयोग (New Pay Commission ) लागू नहीं होगा।
3.0 से 3.25 तक फिटमेंट फैक्टर की मांग –
इस बीच, केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के संगठन फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) ने नेशनल काउंसिल-संयुक्त परामर्श तंत्र (कर्मचारी पक्ष) को एक पत्र लिखा है, जिसमें 3.0 से 3.25 तक फिटमेंट फैक्टर (fitment factor update) रखने की मांग की गई है और 5% सालाना वेतन वृद्धि के अलावा अन्य मांग की गई है।
सेलरी में होगी इतनी बढ़ौतरी –
अगर सरकार 3.25 तक फिटमेंट फैक्टर तय करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये महीना से बढ़कर लगभग 58,500 रुपये हो सकती है। हालांकी, 8वें वेतन आयोग के तहत मिलने वाली नई सैलरी (Basic Salary Hike) को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एफएनपीओ के सेक्रेटरी जनरल और NCJCM (स्टाफ साइड) के सदस्य शिवाजी वासीरेड्डी ने अपने 60 पृष्ठ के पत्र में हायर पे स्केल, पे स्ट्रक्चर, पे मैट्रिक्स सिस्टम, वार्षिक वेतन वृद्धि, भत्ते और प्रमोशन जैसे मुद्दों पर सिफारिशें शामिल हैं। वासीरेड्डी ने कहा कि सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉई बॉडी से सुझाव मिलने के बाद काउंसिल 15 फरवरी को ड्राफ्ट कमेटी मेंबर्स के साथ बैठक करेगी। इसके बाद, NCJCM प्रस्ताव का फाइनल ड्राफ्त बनाकर आठवें वेतन आयोग की चेयरपर्सन रंजना प्रकाश देसाई को भेजेगा।
FNPO के सरकार को रखा प्रस्ताव –
FNPO ने एक्रोयड फॉर्मूला (Aykroyd Formula) के आधार पर अलग-अलग केंद्रीय सरकार कर्मचारी वेतन स्तर के लिए 3.0 से 3.25 तक के फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। यदि ऐसा होता है तो चलिए जानते हैं लेवल 1 से 18 तक के कर्मचारियों के लिए कितना फिटमेंट फैक्टर रखा जा सकता है।
लेवल 1 से लेवल 5 के लिए प्रस्तावित fitment factor – 3.0
लेवल 6 से लेवल 9 के लिए प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर – 3.05
लेवल 10 से लेवल 12 के लिए प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर – 3.1
लेवल 13 से लेवल 13A के लिए प्रस्तावित fitment factor – 3.05
लेवल 14 से लेवल 15 के लिए प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर – 3.15
लेवल 16 के लिए प्रस्तावित fitment factor – 3.2
लेवल 17 से लेवल 18 के लिए प्रस्तावित fitment factor – 3.25
सालाना वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ौतरी –
रिपोर्ट के मुताबिक, FNPO ने अपने पत्र में मौजूदा 3% सालाना वेतन बढ़ौतरी ट्रेंड को समाप्त कर इसे 5 प्रतिशत सालाना वेतन बढ़ौतरी लाने की भी मांग की गई है। संगठन का तर्क है कि इससे कई फायदे होंगे, जैसे अच्छी वित्तीय तरक्की, कर्मचारियों में नाराजगी कम होगी और सरकारी वेतन संरचना इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के समान होगी। इससे ग्रुप C और ग्रुप D के कर्मचारियों को ज्यादा फायदा होगा। साथ ही महंगाई भत्ता (dearness allowance) और वेतन आयोग संशोधन जैसे दूसरे कारक भी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाते हैं।
