8th Pay Commission : सरकार हर दस साल में नए वेतन आयोग को लागू करती है। नए वेतन आयोग को लागू करने के पीछे का सरकार का मकसद कर्मचारियों की क्रय शक्ति को बढ़ाना है। अब हाल ही में आठवें वेतन आयोग की डेट कन्फर्म हो गई है। आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission ) के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
केंद्र सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग (8th cpc updates) के गठन का ऐलान कर दिया गया है, जिससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, भत्ते और पेंशन में बढ़ौतरी के आसार है। आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर देश की आर्थिक स्थिरता और उत्पादकता में भी सुधार हो सकता है और साथ ही कर्मचारियों की परचेजिंग पावर बढ़ सकती है।
कब लागू होगा आठवों वेतन आयोग
अब हाल ही में सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन और उसके टर्म ऑफ रेफ्रेंस (Term of reference) का ऐलान कर दिया है। यानी अब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन में इजाफे का रास्ता क्लियर हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार आयोग अपनी सिफारिशें अप्रैल 2027 तक सरकार को सौंपने वाला है और दीवाली 2027 तक आठवें वेतन आयोग को लागू किया जा सकता है।
कैसे काम करता है आठवां वेतन आयोग
सरकार के अनुसार, आयोग का लक्ष्य है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, भत्ते, बोनस, ग्रेच्युटी और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (performance linked incentive) की छानबीन करना है। इसके अलावा यह भी ध्यान रखा जाएगा कि सरकार पर वित्तीय बोझ न पड़े और फाइनेंशियल बैलेंस भी बना रहे। इसके साथ ही आयोग के द्वारा राज्य सरकारों पर इसके असर और PSU व प्राइवेट सेक्टर के सैलरी ढ़ाचे से भी तुलना करेगा।
कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
जानकारी के मुताबिक आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor In 8th cpc) 1.8 से 2.46 के बीच रह सकता है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है तो 1.82× फिटमेंट फैक्टर के लागू होने पर कर्मचारियों की नई सैलरी (new salary of employees) 32,760 रुपये होगी यानी कर्मचारियों की सैलरी में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो कसती है।
वहीं, अगर 2.15× फैक्टर लागू होता है तो कर्मचारियों की सैलरी 38,700 होगी यानी 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, 2.46× फिटमेंट फैक्टर के लागू होने पर 44,280 रुपये होगी यानी कर्मचारियों की सैलरी में 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
इन भत्तों में भी होगा बदलाव
आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी (employees’ salaries) के साथ ही बोनस, रिटायरमेंट बेनिफिट्स, ग्रेच्युटी और PLI सिस्टम पर भी गौर किया जाएगा। जब वर्तमान में चल रहे 7वें वेतन आयोग को 2016 में लागू किया गया था, जिससे कर्मचारियों की सैलरी (Employees Salary Updates) में 14-16 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई थी।
अब कर्मचारियों को यह आस है कि कि 8वें वेतन आयोग से उन्हें सैलरी बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। अगर सब कुछ तय समय पर होता है तो आठवें वेतन आयोग को 2027 की दिवाली तक लागू करने का ऐलान कर सकती है।
