8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग को लेकर 1.19 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। नए वेतन आयोग में कर्मचारियों के सुझाव मांगे गए हैं। सरकार की ओर से एक ओपन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिस पर 18 सवाल दिए गए हैं। कर्मचारी सीधे सरकार को अपने सुझाव दे सकते हैं, हालांकि यह बात कंफर्म नहीं है कि सरकार सुझावों पर कितना अमल करेगी।
पिछले 1 साल से ज्यादा समय से चल रही आठवें वेतन आयोग की चर्चा अब और तेज हो गई है। 8वें वेतन आयोग को लेकर अब धरातल पर काम होता दिख रहा है। संसद में भी सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग के संबंध में कुछ सवालों के जवाब दिए गए हैं। साथ में नए वेतन आयोग के लिए वेब पोर्टल भी लॉन्च कर दिया गया है।
महंगाई भत्ता निभाएगा अहम भूमिका
नए वेतन आयोग (New Pay Commission) से पहले अभी कर्मचारियों को फोरी तौर पर राहत देने के लिए महंगाई भत्ते में निरंतर बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि, कर्मचारियों की मांग है कि महंगाई भत्ते को मर्ज कर दिया जाए, परंतु सरकार की ओर से यह मांग खारिज कर दी गई है।
अब कर्मचारियों के लिए पहले की तरह ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी, हालांकि फिलहाल बढ़ रहा महंगाई भत्ता कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को तय करने में अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि इस महंगाई भत्ते के हिसाब से फिलहाल महंगाई की स्थिति को कैलकुलेट किया जाएगा। इससे कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ौतरी के आवश्यक संशोधन का खाका तैयार किया जा सकेगा।
बेसिक सैलरी के आधार पर बढ़ाई जाएगी सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी में बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) के आधार पर बढ़ोतरी की जाएगी। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20000 हजार रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 3 का लागू हो जाता है तो उस कर्मचारी की नई बेसिक सैलरी 60000 रुपये प्रति महीना हो जाएगी। इसमें कर्मचारियों को शुरुआती 6 महीने में महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा। यानी महंगाई भत्ता जीरो से शुरू होगा। जबकि हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवलर ट्रैवल एलाउंस जैसे भत्ते दिए जाएंगे।
