8th Pay Commission :8वां वेतन आयोग अब कर्मचारियों ही नहीं, आम जनता में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा। कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स भी अपनी पेंशन में इजाफे का इंतजार कर रहे हैं। उम्रदराज पेंशनर्स मांग कर रहे हैं कि नए वेतन आयोग को जल्द से जल्द लागू किया जाए।
एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए नए वेतन आयोग का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। कर्मचारियों के मन में नए वेतन आयोग को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। आज बहुत सारे सवाल हैं जिन पर हम आपको जानकारी देंगे। चलिए जानते हैं आठवें वेतन आयोग से संबंधित सवाल और उनके जवाब-
क्या होता है वेतन आयोग
वेतन आयोग कमेटी है जो सरकार के द्वारा गठित की जाती है। यह कमेटी कर्मचारियों और पेंशनर्स की मौजूदा समय में जरूर के हिसाब से उनकी नई सैलरी को तय करने का काम करती है। हर 10 साल बाद महंगाई के हिसाब से खर्चे को देखकर सैलरी को कैलकुलेट किया जाता है।
8वें वेतन आयोग में क्या होगा अलग
हर एक वेतन आयोग में कुछ ना कुछ बदलाव हुए हैं। इस वेतन आयोग में भी बदलाव होने लाजमी हैं। विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के चलते सरकार के सामने कई चुनौतियां भी हैं। नई चुनौतियों का इस वेतन आयोग के गठन में सामना करना पड़ सकता है।
किन को मिलेगा नए वेतन आयोग का फायदा
नए वेतन आयोग का फायदा देश के एक करोड़ 20 लाख के करीब कर्मचारियों और पेंशनर्स को सबसे पहले मिलेगा। केंद्र सरकार इसको सबसे पहले लागू करेगी। उसके बाद राज्य में भी इसको लागू किया जाएगा। अखिल भारतीय सेवा अधिकारी, पीएसयू कर्मचारी और सिविलियन व सुरक्षा कर्मियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
हर 10 साल में लागू होता है नया वेतन आयोग
अब बहुत लोगों के मन में सवाल रहता है कि नया वेतन आयोग (new pay commission) कितने साल में लागू होता है, तो बता दें कि हर 10 साल में नए वेतन आयोग को लागू किया जाता है। हालांकि, इस बार अब तक नए वेतन आयोग ने काम करना शुरू ही किया है। इसकी घोषणा काफी पहले हो चुकी है। 1 जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग लागू होना था, परंतु इसकी घोषणा 2027 में हो सकती है और इसको 2026 से ही प्रभावी माना जा सकता है।
पिछले वेतन आयोग का क्या रहा है इतिहास
अब बहुत से लोगों के मन में सवाल आता है कि पिछले वेतन आयोग में क्या कुछ बदलाव हुए हैं, तो बता दें कि सातवें वेतन आयोग में पे मैट्रिक और एक समान फिटमेंट फैक्टर का फार्मूला सामने आया था। वहीं उससे पहले छठे वेतन आयोग में पे बैंड और ग्रेड पे का सिस्टम लागू था।
क्या हो सकती है मुश्किल नए वेतन आयोग को लागू करने में
फिलहाल कोई बड़ी मुश्किल नहीं दिख रही है। सरकार पहले ही कर्मचारियों की सैलरी (employees salary) के लिए खजाने का बंदोबस्त कर लेगी। पैनल जल्द ही नए वेतन आयोग लागू करने के लिए सिफारिश दे सकता है।
महंगाई भत्ते का क्या होगा
बहुत लोग मांग कर रहे हैं कि महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी (basic salary employees) में मर्ज कर दिया जाए, लेकिन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है कि वेतन आयोग के गठन होने पर पुराने डीए को नई बेसिक सैलरी में एडजस्ट किया जा सकता है।
कहां से मिलेगी ऑफिशियल जानकारी
वैसे तो नए वेतन आयोग (new pay commission) को लेकर हम भी आपको समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं। बहुत सारे मीडिया संस्थान भी सूत्रों के हवाले से खबर देते हैं, लेकिन इसको लेकर आधिकारिक जानकारी वेतन आयोग की सरकारी वेबसाइट पर ही मिलेगी।
कब हुआ था नया वेतन आयोग मंजूर
नए वेतन आयोग का गठन (pay matrix) नवंबर 2025 में हुआ है, जनवरी 2026 के अंत तक इसके सुझाव वेबसाइट पर आ गए हैं। 2025 के जनवरी में इसकी घोषणा की गई थी। 1 जनवरी 2026 से ही इसको प्रभावी माना जाएगा, जबकि घोषणा 2017 में होने की उम्मीद है। अगर घोषणा में देरी होती है तो कर्मचारियों को पूरा पैसा एरियर के साथ मिलेगा।
अब तक हुआ कितना काम
नए वेतन आयोग (New Pay Commission) को लेकर संदर्भ की शर्तों की कुछ बैठक हुई हैं। आयोग के लिए स्टाफ की नियुक्ति के लिए सर्कुलर भी जारी किए गए हैं। कई सदस्य और अध्यक्ष के नाम फाइनल हो चुके हैं। 18 सवालों के सुझाव मांगे गए हैं।
कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
फिटमेंट फैक्टर पूरी तरह से नए वेतन आयोग की कमेटी पर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार से समीक्षा करके कितना फिटमेंट फैक्टर रखती है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि 1.92 का फिटमेंट फैक्टर इस बार लागू हो सकता है। इससे न्यूनतम बेसिक सैलरी 34560 रुपए प्रति महीना हो सकती है। पिछले वेतन आयोग में 7000 से सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना हो गई थी। इसके साथ ही महंगाई भत्ते को जीरो (DA Hike) किया जा सकता है और नए सिरे से महंगाई भत्ता बढ़ाना शुरू होगा।
