8th Pay Commission : नए वेतन आयोग का कर्मचारियों का इंतजार लंबा होता चला जा रहा है। इसी बीच सरकार की ओर से भी नए वेतन आयोग को लेकर काम काज शुरू कर दिया गया है। सरकार की ओर से नए वेतन आयोग से संबंधित वेब पोर्टल को लॉन्च किया गया है।
नए वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों के मन में जो सबसे बड़ा सवाल है, वो यही हैं कि कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ौतरी होगी। कितना फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाएगा। कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर के साथ-साथ यह भी जानना जरूरी है कि आखिर कब तक वेतन आयोग का काम पूरा होगा।
वेब पोर्टल किया लॉन्च
फिलहाल नए वेतन आयोग (Salary Hike Update) को लेकर जो सबसे बड़ा अपडेट है वो यही हैं कि सरकार की ओर से नए वेतन आयोग का आधिकारिक पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल पर कर्मचारियों को नए वेतन आयोग को लेकर आधिकारिक जानकारियां मिलेंगी। हालांकि बहुत सारी जानकारियां सूत्रों के हवाले से भी आती रहती हैं। इसके अलावा नए वेतन आयोग की ओर से पोर्टल पर 18 सवालों का खाका भी डाला गया है, जिसपर कर्मचारियों से ही सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
कब तक लागू होगा नया वेतन आयोग
नए वेतन आयोग (New pay commission) को लेकर सरकार की लेटलतीफी साफ तौर पर दिख रही है। निश्चित रूप से कर्मचारियों के लिए यह निराश करने वाला कदम है। हालांकि, इसमें देरी होने के बावजूद, उम्मीद है कि सरकार इसको 1 जनवरी 2026 से ही लागू करें। कर्मचारियों को देरी से लागू होने के बाद उम्मीद है कि सरकार पूरा एरियर देगी। इसको लेकर सरकार ने आधिकारिक रूप से अभी कोई स्टेटमेंट जारी नहीं की है।
तब तक डीए के माध्यम से ही दिया जाएगा लाभ
कर्मचारियों को फिलहाल डीए में बढ़ौतरी (DA Hike Update) के माध्यम से ही लाभ दिया जाएगा। कर्मचारियों की सैलरी में इस जनवरी का डीए दो प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। कर्मचारियों की ओर से यहां भी डीए को मर्ज करने की मांग की जा रही है। परंतु, सरकार इसपर स्पष्ट रूप से अपना उत्तर ना में दे चुकी हैं।
3 के फिटमेंट फैक्टर की मांग
कर्मचारियों के लिए तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर सरकार की ओर से तीन का फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) लगाया जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में 200 प्रतिशत का इजाफा होगा। बता दें कि यह इजाफा ग्रोस सैलरी नहीं, केवल बेसिक सैलरी पर ही लागू होगा। इस दौरान महंगाई भत्ते को जीरो कर दिया जाएगा, जिससे असल बढ़ौतरी 38 प्रतिशत के आसपास होने की उम्मीद है।
कितनी बढ़ जाएगी सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी पूर्ण रूप से उनकी बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) पर ही निर्भर करती है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20 हजार रुपये प्रति महीना है तो उसकी सैलरी में 3 के फिटमेंट फैक्टर से 40 हजार का इजाफा होगा और बेसिक सैलरी बढ़कर 60 हजार रुपये प्रति महीना हो जाएगी।
