8th Pay Commission Update : आठवें वेतन आयोग के तहत सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारियों में बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। बताया जा रहा है कि आठवां वेतन आयोग 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) से कहीं बड़ा होने वाला है। अपडेट के मुताबिक वेतन और पेंशन में 30 से 34 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में-
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वां वेतन आयोग जल्द लागू किया जा सकता है। नए पे कमीशन के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा, जिससे कर्मचारियों की परचेजिंग पावर बढ़ेगी। इससे लगभग 1.12 करोड़ कर्मियों को फायदा होगा। बताया जा रहा है कि नए पे कमीशन (new pay commission) के तहत सैलरी में 34% तक का इजाफा हो सकता है।
कर्मियों के इनकम, सेविंग पर पड़ेगा ये असर
बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वां वेतन आयोग सैलरी (8th Pay Commission Salary) बढ़ौतरी के साथ ही करोड़ों कर्मियों की खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अगर प्रस्तावित सिफारिशें लागू होती हैं, तो इसका प्रभाव कर्मियों के इनकम, सेविंग और कंज्यूमर खर्च पर पड़ेगा।
कितना बड़ा होगा कुल सरकारी खर्च
8वें वेतन आयोग 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की जगह लेगा, जो साल 2016 से लागू है। आठवें वेतन आयोग में बेसिक सैलरी, भत्तों और पेंशन स्ट्रक्चर को नए सिरे से निर्धारित किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार इस संशोधन का असर इतना बड़ा होगा कि यह कुल सरकारी खर्च के तकरीबन 15.5 प्रतिशत हिस्से को प्रभावित करे।
कितनी बढ़ सकती है कर्मियों की सैलरी
जब सातवें वेतन आयोग में अलाउंस (Allowances in 7th Pay Commission) को छोड़कर सिर्फ 14 प्रतिशत की सैलरी बढ़ोतरी हुई थी। इस दौरान फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था, लेकिन कमीशन लागू होते समय महंगाई भत्ता (dearness allowance) जीरो किए जाने से इजाफा सीमित रह गया। बता दें कि इस बार उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा हैं। रिपोर्ट के अनुसार वेतन और पेंशन में 30 प्रतिशत से 34 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है, जो पिछले रिवीजन से कहीं ज्यादा है।
कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
एम्बिट की रिपोर्ट के अनुसार सरकार कई चीजों पर विचार कर सकती है। उम्मीद है कि आठवें वेतन आयोग (eighth pay commission ) में फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच रह सकता है। हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं। जैसे कि अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी (Basic salary of employee) 50,000 रुपये है और अब अगर डीए बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंचता है, तो आठवें वेतन आयोग (8th cpc)के तहत कम से कम 14 प्रतिशत की सैलरी बढ़ौतरी मानी जा रही है।
