8th Pay Commission: अगर आप कर्मचारी है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि मार्च 2026 में महंगाई भत्ते (DA) में संभावित बढ़ोतरी 63% तक होने की संभावना है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आमदनी में सीधा फायदा होगा। अगर यह बढ़ोतरी लागू होती है, तो अप्रैल की सैलरी में बढ़ा हुआ DA मिलेगा-
अगर आप खुद या आपके परिवार में कोई केंद्र सरकार का कर्मचारी है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को आठवां वेतन आयोग लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि नया वेतन आयोग कब लागू होगा। इसके लागू होने के बाद देशभर के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को नई सैलरी संरचना, भत्तों और पेंशन में बदलाव का लाभ मिलेगा।
क्या महंगाई भत्ता (DA) बढ़कर 60% हो जाएगा-
दिसंबर 2025 में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) में कोई बदलाव दर्ज नहीं हुआ और यह 148.2 के स्तर पर बना रहा। इसी आधार पर जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में 2% बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो DA 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। डीए हाइक का ऐलान होली से पहले होने की उम्मीद है, जिससे कर्मचारियों को जनवरी-फरवरी का एरियर (employees arrear) एक साथ मिल सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में DA के 63% तक पहुंचने की अटकलें भी हैं, हालांकि फिलहाल 60% तक बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।
कब तक होगी प्रश्नावली जमा करने की प्रक्रिया-
आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की आधिकारिक वेबसाइट हाल ही में लॉन्च की गई है। सरकार ने मंत्रालयों, विभागों, कर्मचारियों, यूनियनों, पेंशनर्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स से फीडबैक मांगा है। MyGov.in पोर्टल पर 18 सवालों वाली प्रश्नावली उपलब्ध कराई गई है, जिसके सभी जवाब केवल ऑनलाइन ही जमा करने होंगे। ई-मेल, पीडीएफ या पेपर के जरिए भेजे गए जवाब स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
प्रश्नावली जमा करने की अंतिम तारीख 16 मार्च 2026 तय की गई है। इन जवाबों से मिलने वाले इनपुट के आधार पर सैलरी (salary), भत्तों और अन्य महत्वपूर्ण फैक्टर्स पर आधारित रिपोर्ट तैयार करने में मदद मिलेगी।
आने वाले समय में आगे क्या होगा?
फिलहाल सातवें वेतन आयोग (7th pay commission news) के तहत महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आठवां वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कर्मचारी यूनियन (employees union) इन सुधारों को जल्द लागू करने की मांग कर रही हैं। वहीं, MyGov.in पर फीडबैक देकर आम लोग भी इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। आने वाले समय में इन बदलावों का असर सैलरी, पेंशन और अन्य भत्तों पर साफ तौर पर नजर आएगा।
कितनी सैलरी बढ़ोतरी (Salary Hike) की उम्मीद है?
सैलरी में बढ़ोतरी कितनी होगी, यह पूरी तरह फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा। पिछले वेतन आयोग की तरह इसे बेसिक पे से मल्टीप्लाई किया जाएगा। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। आठवां वेतन आयोग को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसे 1.83 से 2.86 के बीच बताया जा रहा है, जबकि कुछ में 1.92 से 2.57 तक की संभावना जताई गई है।
वहीं कर्मचारी यूनियनों की ओर से फिटमेंट फैक्टर को 2.86 से 3.25 या इससे अधिक रखने की मांग की जा रही है। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.0 या उससे ज्यादा तय होता है, तो लेवल-1 से लेवल-5 के कर्मचारियों को लाखों रुपये का एकमुश्त लाभ मिलने की संभावना बन सकती है।
कितनी हो जाएगी बढ़कर बेसिक सैलरी-
मौजूदा समय में 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है। यदि फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय होता है, तो यह बढ़कर 46,260 रुपये हो सकता है। अनुमान के मुताबिक 2.46 फिटमेंट फैक्टर पर बेसिक पे 44,280 रुपये तक पहुंचेगा, जबकि 2.86 पर यह 51,480 रुपये या उससे अधिक हो सकता है। कर्मचारी यूनियनों के दावे के अनुसार यदि फिटमेंट फैक्टर 3.0 रखा गया, तो बेसिक पे 54,000 रुपये और 3.25 पर करीब 58,500 रुपये तक हो सकती है।
ज्यादातर रिपोर्ट्स में सैलरी में करीब 30 से 34 फीसदी तक बढ़ोतरी (employees salary hike) का अनुमान जताया जा रहा है, खासकर अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 या उसके आसपास रहता है। कुछ आकलनों में यह बढ़ोतरी 20% से 34% तक बताई जा रही है। वहीं वास्तविक बढ़ोतरी (DA मर्ज होने के बाद) 13% से लेकर 40-70% तक हो सकती है, क्योंकि मौजूदा डीए नए बेसिक पे में शामिल (DA included in the new basic pay) हो जाएगा। इससे ग्रॉस सैलरी के साथ-साथ HRA, TA और अन्य भत्तों में भी इजाफा होगा।
