8th pay commission uttar pradesh :उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बल्ले बल्ले कर देने वाली खबर आई है। कर्मचारियों की सैलरी डबल हो जाएगी। इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जल्द ही कर्मचारियों को दोगुनी सैलरी का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। प्रदेश के लाखों कर्मचारी इस लाभ से लाभान्वित होंगे।
उत्तर प्रदेश में 16 लाख के करीब कर्मचारी कार्यरत हैं। इन सभी कर्मचारियों के लिए सैलरी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। किसी भी कर्मचारी के लिए सैलरी सबसे इंपॉर्टेंट होती है।
अब यह सैलरी (Salary Hike) डबल होने वाली है। इसको लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कर्मचारियों की सैलरी दोगुनी होने की बात बताई गई है।
जल्द आ जाएगी सिफारिशें
कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी के लिए जल्द ही सिफारिशें (Salary Hike) लागू की जाएंगी। दिसंबर 2025 तक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा और जनवरी 2026 से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारी इस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जल्द किया जाएगा आयोग का गठन
सैलरी बढ़ोतरी (Salary Hike) के लिए केंद्रीय वेतन आयोग का जल्द गठन किया जाएगा। इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से कार्यवाही तेज कर दी गई है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की सरकार भी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी (Employees Salary Hike) को लेकर अपनी कमर कस रही है। जल्द ही आयोग के चेयरपर्सन और सदस्यों की नियुक्ति कर दी जाएगी और टर्म आफ रेफरेंस की शर्तें भी जल्द ही आ जाएंगी।
इतना होगा फिटमेंट फैक्टर
कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.46 के आसपास रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। 1.83 से 2.46 के बीच फिटमेंट फैक्टर (8th CPC fitment Factor) रह सकता है। जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी।
बता दें कि फिटमेंट फैक्टर एक गुणांक होता है। यह बेसिक सैलरी को बढ़ाने के लिए जरूरी होता है। 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) होता है। जिससे कर्मचारियों की सैलरी 2.57 गुना बढ़ गई थी।
अब भी दोगुना से ज्यादा बढ़ोतरी को लेकर रिपोर्ट आई है। पिछली बार कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹7000 प्रति महीना से बढ़कर 18000 रुपए प्रति महीना पहुंच गई थी।
दोगुनी हो जाएगी सैलरी
कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 2 गुना हो जाएगी। फिलहाल कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (basic Salary UP) 18000 रुपए प्रति महीना है। अगर इसमें फिटमेंट फैक्टर 2.0 तय किया जाता है तो यह बढ़कर 36000 रुपये प्रति महीना हो जाएगी। इसमें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य भत्ते भी मिलेंगे। इसके बाद टेक होम सैलरी डिसाइड होगी।
इस दिन लागू हो जाएगी सिफारिशें
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी (UP employees Salary Hike) बढ़ोतरी के लिए 1 जनवरी 2026 से शिफारिशें लागू हो जाएंगी। हालांकि इसकी घोषणा थोड़ी देर से हो सकती है, लेकिन यह मान्य 1 जनवरी 2026 से ही होगी। कर्मचारियों को देरी होने के बदले में एरियर दिया जाएगा।
कुल सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी
कर्मचारियों की कुल सैलरी में 30 से 34% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आठवें वेतन आयोग (8th CPC in UP) के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए से बढ़कर 36000 रुपये हो जाएगी, तो कर्मचारियों के भत्तों पर भी असर पड़ेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों की ग्रोस सैलरी में 30 से 34% की वृद्धि होगी।