Weather Forecast :राजस्थान में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ लग रहा है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (Weather Update) में आगामी दिनों में कई जिलों में कोल्ड-वेव चलने वाली है, जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं राजस्थान के मौसम के बारे में।
राजस्थान में शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। अब मौसम विभाग ने राजस्थान में फिर से कोल्ड-वेव (cold wave alert in Rajasthan) चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट को लेकर अपडेट जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि राजस्थान में 2, 3, 4 दिसंबर को राजस्थान का मौसम कैसा रहने वाला है।
आगामी दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम
अभी फिलहाल में शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है, जबकि बाकी हिस्सों में यह 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिनों में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ सकती है। वहीं, 3 दिसम्बर से 4 दिसम्बर(Weather Update in Rajasthan) के दौरान शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।
इन 4 शहरों में गिरेगा पारा
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, राजस्थान के चार शहरों में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Rajasthan) 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में सर्द हवाएं बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि कल 3 दिसंबर के लिए सीकर, झुंझुनूं जिलों में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
लूणकरणसर में कैसा रहा तापमान
मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम लूणकरणसर में रिकॉर्ड किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है और सीकर के पास फतेहपुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बाड़मेर में बीते दिनों सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जयपुर के मौसम का हाल
जयपुर (jaipur Weather Updates) में आज सुबह से ही ठंड देखी जा रही है और तेज गति से हवाएं चल रही हैं। आज सुबह का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं जयपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान (Rajasthan Temprature) 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
