Ishan Kishan: भारतीय टीम (Team India) के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) को एक समय भारत के फ्यूचर के रूप में देखा जा रहा था, उन्हें महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का उत्तराधिकारी भी माना जा रहा था, अंडर-19 विश्व कप में तो उन्हें टीम इंडिया का कप्तान भी बनाया गया था, लेकिन इसके बाद ईशान किशन के करियर में डाउनफाल उस समय आया, जब उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट खेलने से मना कर दिया.
इसके बाद बीसीसीआई (BCCI) ने उन्हें टीम इंडिया से बाहर किया और अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी हटा दिया. बीसीसीआई ने उसके बाद आज तक ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम इंडिया में मौका नही दिया है. अब झारखंड के दूसरे धोनी कही जाने वाले सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary) ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.
सौरभ तिवारी ने बताया क्यों नही मिल रहा Ishan Kishan को मौका
ईशान किशन को लगातार टीम इंडिया से नजरअंदाज किया जा रहा है. ईशान किशन (Ishan Kishan) पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन घर में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें लगातार अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयनसमिति लगातार उन्हें नजरअंदाज कर रही है. अब झारखंड के ही दूसरे खिलाड़ी सौरव तिवारी ने कहा कि
“मौजूदा समय में भारतीय टेस्ट टीम के लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल अच्छा कर रहे हैं. इसलिए शायद ईशान की जगह नहीं बन पा रही है. एक खिलाड़ी का काम अच्छा प्रदर्शन करना होता है. चयन खिलाड़ी के हाथ में नहीं होता है.”
Ishan Kishan रणजी में मचा रहे हैं धमाल
झारखंड और त्रिपुरा के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 30 नवंबर को मुकाबला खेला गया, जहां कप्तान ईशान किशन ने रनों का अंबार लगा दिया. ईशान किशन ने इस दौरान 50 गेंदों में 226.00 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 113 रन बनाए. ईशान किशन के बल्ले से इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के भी निकले.
ईशान किशन की इस तूफानी पारी की बदौलत ही त्रिपुरा के 183 रनों के लक्ष्य को झारखंड की टीम ने 17.3 ओवरों में ही अपने नाम कर लिया और ईशान किशन को इसके लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.
ईशान किशन के तीनों फ़ॉर्मेट में आंकड़े
ईशान किशन ने भारत के लिए 2 टेस्ट मैच 27 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 2 टेस्ट मैचों में ईशान किशन ने 78 रन बनाए हैं, वहीं 27 वनडे मैचों में उनके नाम 933 रन बनाए हैं. इस फ़ॉर्मेट में ईशान किशन के नाम दोहरा शतक भी दर्ज है. वहीं उन्होंने 1 शतक और 7 अर्द्धशतक भी वनडे में लगाया है. ईशान किशन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ 210 रनों का है.
वहीं टी20 में ईशान किशन ने 32 मैचों में 796 रन बनाए हैं. इस फ़ॉर्मेट में ईशान किशन के नाम 6 अर्द्धशतक हैं. वहीं इस फ़ॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रनों का है.
| प्रारूप | मैच | रन | सर्वाधिक स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक |
| टेस्ट | 2 | 78 | 52 | 78.00 | 85.71 | 0 | 1 |
| वनडे | 27 | 933 | 210 | 42.40 | 102.19 | 1 | 7 |
| T20I | 32 | 796 | 89 | 25.67 | 124.37 | 0 | 6 |
