Post Office FD : अगर आप भी किसी इन्वेस्टमेंट स्कीम की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको इस खबर में पोस्ट ऑफिस की ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जो इन्वेस्टमेंट के लिहाज से बेस्ट मानी जा रही है। अगर आप भी पोस्ट ऑफिस (Post Office FD Schemes) की इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि इतने निवेश पर आपको कितना रिटर्न मिलेगा।
वैसे तो पोस्ट ऑफिस में कई बंपर स्कीमें हैं, लेकिन अगर आप सुरक्षित और तय ब्याज वाली बचत योजना चाहते हें तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। बैंक एफडी के मुकाबले इसमे कहीं ज्यादा ब्याज दरें मिलती है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस (Post Office FD) की इस स्कीम में 1 लाख रुपये जमा करने पर कितना रिटर्न मिलेगा।
कौन सी है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम
हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (post office time deposit) योजना की। जो बिल्कुल बैंक एफडी की तरह काम करती है। बस इसका फायदा यह है कि यहां ब्याज दरें बैंक एफडी से ज्यादा मिलती हैं। पोस्ट ऑफिस की इस एफडी में 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि वाले ऑप्शन भी मिलते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह स्कीम पूरी तरह केंद्र सरकार द्वारा गारंटीड स्कीम है, इसलिए इसमे पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है।
कितना मिलेगा एफडी में निवेश से रिटर्न
ब्याज दरों की बात करें तो पोस्ट ऑफिस एफडी (post office FD) पर अवधि के मुताबिक 6.9 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली एफडी में 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है, जो देखा जाए तो किसी भी बैंक की सामान्य एफडी से ऊपर है। अगर आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो यह रिटर्न के लिहाज से बेहतर ऑप्शन है।
5 साल वाली एफडी पर कितना मिलेगा ब्याज
दरअसल, आपको बता दें कि अगर आप पोस्ट ऑफिस (post office FD Schemes) की 5 साल वाली एफडी (FD Investment ) में 1 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं, तो 7.5 प्रतिशत साला ब्याज के हिसाब से मैच्योरिटी पर आपकी राशि बढ़कर 1,44,995 रुपये हो जाती है। यानी देखा जाए तो इन्वेस्टर्स को पूरा 44,995 रुपये सिर्फ ब्याज के तौर पर मिलता हैं। इतनी इन्वेस्टमेंट में यह रिटर्न बैंक एफडी की तुलना में बेहतर है।
अगर आप एफडी में न्यूनतम 1000 रुपये से अकाउंट ओपन करते हैं और अधिकतम इन्वेस्टमेंट की कोई सीमा नहीं है। आप सिंगल या जॉइंट अकाउंट दोनों तरीकों से एफडी खोल सकते हैं, जिसमें अधिकतम तीन लोग जुड़ सकते हैं।
इन्वेस्टमेंट का नहीं होता है रिस्क
केंद्र सरकार की ओर से पोस्ट ऑफिस की एफडी (Post Office FD) को संचालित किया जाता है, इस वजह से इसमे इन्वेस्टमेंट का कोई रिस्क नहीं होता है। सभी ग्राहकों को समान ब्याज दरें मिलती है, जबकि बैंक अलग-अलग श्रेणी के लिए दरें बदलते हैं। बता दें कि पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम सरकारी (Post Office Scheme Government) गारंटी, ज्यादा ब्याज और सुरक्षित रिटर्न के चलते आम निवेशक के लिए बेहतरीन है।
