Gold Rate Down : सोने की कीमतों में निरंतर तेजी के बाद अब राहत मिली है। कीमती धातू सोने में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतों में आई गिरावट ने आम लोगों को कुछ राहत दी है, लेकिन यह कब तक बरकरार रहेगी ये अभी स्पष्ट नहीं है। आइए जानते हैं कि सोने की कीमतें क्या चल रही हैं।
इस साल सोने की कीमतों में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। इस साल जिस हिसाब से सोना बढ़ा है, ऐसी दरों से पहले शायद ही कभी सोने की कीमतों में इजाफा हुआ हो। सोने की कीमतों में इजाफे को लेकर रिपोर्ट आ रही है कि आगे भी कीमतें बढ़ौतरी में ही रह सकती हैं।
7 दिन में ही इतना बढ़ गया सोना (Gold Price)
सोने के दामों (Gold Latest Update) में पिछले सात दिनों में भी तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। 24 कैरेट सोने के दाम 3700 रुपये प्रति दस ग्राम से ज्यादा बढ़ गए हैं। अभी 24 कैरेट सोने की कीमतों (24K Gold Price) की बात करें तो यह 133,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 122,750 रुपये प्रति दस ग्राम पर चली गई है।
दिल्ली में क्या चल रही है सोने की कीमत (Gold Rate Delhi)
सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में इस सप्ताह में तेजी देखने को मिली है। सोने के दाम इस बार काफी बढ़े हैं। इससे निवेशकों को बहुत लाभ हुआ है। सोने के खुदरा व्यापारी बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में गिरे हैं। सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Price Down) से हल्की राहत मिली है। दिल्ली में सोने की कीमतें स्थिर रही हैं। बता दें कि दिल्ली में रविवार को 24 कैरेट सोने के दाम 1,34,070 रुपये दर्ज किए गए हैं। 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,22,900 व 1,00,580 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई है।
दक्षिण भारत में सोने की कीमत
दक्षिण भारत में भी सोने की कीमत (Gold Price in South India) लगभग एक समान चल रही है। चेन्नई में सोना स्थिर है। बता दें कि चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड 1 लाख 34 हजार 950 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है। इसी प्रकार से 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 23 हजार 700 रुपये प्रति दस ग्राम है। 18 कैरेट सोना भी एक लाख के ऊपर बना हुआ है और कीमतों की बात करें तो 103300 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है। बात करें मुंबई की तो मुंबई (Mumbai Gold Rate) में चेन्नई के मुकाबले सोना थोड़ा सस्ता है। यहां पर 1,33,910 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए हैं। इसी प्रकार से 22 कैरेट सोना 1,22,750 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है।
हैदराबाद और बेंगलुरु में एक समान है कीमत
सोने की कीमतों (Gold Price Latest Update) की बात करें तो बेंगलुरु और हैदराबाद में कीमतें एक समान चल रही है। सोने की कीमत प्रति दस ग्राम के हिसाब से 1 लाख 33 हजार 910 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोना 1 लाख 22 हजार 750 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है।
एमसीएक्स पर क्या चल रही है सोने की कीमत
सोने की कीमतों की बात करें तो एमसीएक्स पर सोना (MCX Gold Price) अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से 4 हजार 338 डॉलर प्रति औंस पर बिक रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर 5 फरवरी को एक्सपायर होने वाले सोने की कीमत बाजार बंद होने तक 1,33,622 रुपये प्रति दस ग्राम पर बनी हुई है। वहीं, चांदी की कीमत एक लाख 92 हजार रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है।
