Gold Price : वैसे तो सोने-चांदी की डिमांड सारा साल रहती है, लेकिन इस वेडिंग सीजन में सोने की डिमांड काफी बढ़ जाती है। सोने की डिमांड बढ़ने से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलता है। अगर आप सोने में इन्वेस्टमेंट का सोच रहे हैं, तो आज 18 दिसंबर को आपके पास सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। ऐसे में आइए खबर मे जानते हैं कि सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट (Gold Price Falls) क्या चल रहे हैं।
देशभर में हर रोज सोने की कीमतों को अपडेट किया जाता है। कई कारणों के चलते सोने की कीमतों (Gold-Silver Price ) उतार-चढ़ाव जारी रहता है। आज 18 दिसंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने के दामों में हल्की नरमी देखने को मिली है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि इस ताबड़तोड़ गिरावट के बाद दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के भाव क्या चल रहे हैं।
कितने में मिल रहा एक तोला
देशभर में आज 18 दिसंबर को 24 कैरेट सोना (24 carat gold Rates) करीब 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना लगभग 1,22,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,00,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली समेत अन्य शहरों में गोल्ड के रेट
चेन्नई के सर्राफा बाजार में आज 18 दिसंबर को सोने की कीमतों (Chennai Gold Rates) में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है। यहां पर 24 कैरेट सोना करीब 1,34,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम कारोबार कर रहा है। मुंबई की तरह ही कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में भी भाव आस-पास चल रहे हैं।
हालांकि इस मुकाबले दिल्ली में दाम थोड़े ज्यादा हैं। राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rates) में 24 कैरेट सोना लगभग 1,34,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में रेट आस-पास हैं और यहां 24 कैरेट सोना 1,33,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
क्या चल रहा चांदी का हाल
इन्वेस्टर्स की नजर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Prices) पर भी टिकी है। सोना ही नहीं, बल्कि चांदी को भी बेहतर इन्वेस्टमेंट ऑप्शन माना जाता है, जब बाजार में अनिश्चितता होती है तो चांदी को बेहतर इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मानते हैं। आज भले ही सोने (Sone Ke Rate) में गिरावट आई है, लेकिन चांदी के दाम ज्यों के त्यों बने हुए हैं।
