Gold-Silver Price : सोने में चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन आज 19 दिसंबर को दोनों कीमती धातुओं में जोरदार गिरावट आई है। इससे ग्राहकों में खुशी का माहौल है। शादियों का सीजन चल रहा है और सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो एक शानदार मौका है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का लेटेस्ट प्राइस –
सोने में चांदी की बढ़ती कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। बता दे की सोने चांदी में काफी दिनों से हो रही जोरदार बढ़ोतरी के बाद अब गिरावट आई है। आज 19 दिसंबर को सोने में गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। वहीं एमसीएक्स पर सोना (MCX Gold Rate) 365 रुपए गिरकर 1,34,539 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
बता दें कि US डॉलर में मामूली तेजी के बीच रिकॉर्ड स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों (Gold Price Today) में अचानक गिरावट देखने को मिली है। अब निवेशकों की नजर अमेरिका की खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर है ये आकड़े आज जारी होने की संभावना है।
सोने के साथ चांदी में भी आई गिरावट –
चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में सोने से भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चांदी ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब चांदी 2 लाख से ऊपर कारोबार कर रही है। लेकिन आज सोने के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट देखने को मिली है। आज गुरुवार को चांदी लाल निशान पर कारोबार कर रही है। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत (Silver Rate Down) सस्ती हुई है। शुरूआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव (MCX Silver Rate) 0.42 फ़ीसदी यानी 866 की गिरावट के बाद यह 2,06,569 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव –
आज गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। कॉमेक्स पर सोने का (comex gold rate) अंतर्राष्ट्रीय भाव गुरुवार सुबह 0.24 फीसदी या 10.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,363.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.17 फीसदी या 7.38 डॉलर की गिरावट के साथ 4,330.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी का रेट –
गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव मिला-जुला रहा है। कॉमेक्स (comex silver price) पर चांदी का अंतर्राष्ट्रीय भाव 0.44 फीसदी या 0.30 डॉलर की गिरावट के साथ 66.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का हाजिर भाव इस समय 0.09 फीसदी या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 66.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
