MSP पर धान और मोटे अनाज की खरीदी करने के लिए पंजीयन की तारीख बढ़ा दी गई है। आइए जानते हैं अब अंतिम तारीख क्या है।
MSP पर धान और मोटे अनाज की खरीदी की पंजीयन की तारीख बढ़ी
धान और मोटे अनाज की बिक्री MSP पर करने के लिए किसान पंजीयन करते हैं, जिसमें अब किसानों को अधिक समय मिल गया है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों को अतिरिक्त समय दिया गया है। खरीद मार्केटिंग सीजन 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत धान और मोटे अनाज की खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
आपको बता दें कि खाद, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी सरकारी प्रस्ताव में डेडलाइन बढ़ा दी गई है। इससे मक्का, ज्वार और बाजरा जैसे मोटे अनाज की खरीदी की जा रही है। इसलिए अब किसानों को पंजीयन के लिए ज्यादा समय मिलेगा।
कब तक करा सकते हैं MSP के लिए पंजीयन
महाराष्ट्र के धान और मोटे अनाज के किसान अब MSP पर फसल की बिक्री के लिए 31 दिसंबर 2025 तक पंजीयन कर सकते हैं। MSP पर बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। जो किसान अभी तक पंजीयन नहीं कर पाए हैं, वे अब आवेदन कर सकते हैं। खाद, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल द्वारा पंजीयन की तारीख बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई है।
किसानों की मांग हुई पूरी
कई किसानों ने अभी तक एमएसपी पर फसल बेचने के लिए पंजीयन नहीं कराया था। किसान संगठनों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि पंजीयन की तारीख बढ़ाई जाए, क्योंकि कई किसान अभी जागरूक नहीं हो पाए थे। इसलिए विधायक और सांसदों द्वारा भी डेडलाइन बढ़ाने की मांग की गई थी। इसके बाद महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन और महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव ट्राइबल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा यह फैसला लिया गया। पिछले साल भी धान की खरीद की डेडलाइन बढ़ाई गई थी।
इस फैसले से अब किसानों को MSP का उचित भाव मिलेगा और उन्हें बाजार में कम दामों पर फसल बेचने की मजबूरी नहीं रहेगी। पंजीयन किसान ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए फसल और जमीन की तस्वीर सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करने होते हैं।
