Gold Silver Rate : जनवरी माह की आज पहला दिन है। इस साल यानी 2025 में सोने की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिला है, लेकिन अब दो-तीन दिनों से सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी। नए साल की शुरुआत से पहले आज 1 जनवरी को भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आइए खबर में जानते हैं कि आपके शहर में सोने के भाव (Gold Silver Rate) क्या चल रहे हैं।
बीते कुछ दिनों सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। आज साल के आखिरी दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Chandi ka rate) में भी नरमी आई है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Sone Ke Rates) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव (Gold price in international market) 4,401.59 डॉलर प्रति औंस पर कारेाबार कर रहा है। सोने-चांदी की कीमतों पर डोमेस्टिक और ग्लोबल फैक्टर्स दोनों का असर होता है।
दिल्ली में गोल्ड के रेट
राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Prices) में 24 कैरेट सोने का भाव 136340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोने का भाव 124990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
वहीं, आज 1 जनवरी को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Gold Rates) में 22 कैरेट सोना 124840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 136190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारेाबार कर रहा है। मुंबई की तरह ही चेन्नई और कोलकाता में भाव आस-पास चल रहे हैं।
पुणे और बेंगलुरु में सोने के भाव
वहीं, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 136190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 124840 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास मौजुद है।
अहमदाबाद में सोने के भाव
अहमदाबाद (ahmedabad gold price) के सर्राफा बाजार की बात करें तो अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 124890 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 136240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
हैदराबाद में गोल्ड के रेट
हैदराबाद (hyderabad gold rates) में 22 कैरेट सोना 124840 रुपये और 24 कैरेट सोना 136190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, जयपुर में 22 कैरेट सोना 124990 रुपये व 24 कैरेट सोने का भाव 136340 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
भोपाल में गोल्ड के रेट
इसके साथ ही भोपाल (bhopal gold prices) के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 124890 रुपये व 24 कैरेट गोल्ड का रेट 136240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ व चंडीगढ़ के भाव
लखनऊ में 22 कैरेट सोना (gold in lucknow) 124990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 24 कैरेट सोना 136340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चंडीगढ़ में भी सोने के भाव इसी के आस-पास चल रहे हैं।
क्या चल रहे चांदी के रेट
आज 1 जनवरी कोर चांदी की कीमतों (Silver Prices) में गिरावट के बाद ये 239900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 75.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। चांदी की कीमतों पर मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के लिए खरीदी और ग्लोबल सप्लाई में लगातार कमी का असर चांदी की कीमतों (Chandi Ki Kimat) पर पड़ रहा हैं। चांदी की कीमतों को कई कारणों के चलते सपोर्ट मिल रहा है। इन कारणों में चांदी को ढांचागत आपूर्ति की परेशानियों और मजबूत औद्योगिक मांग, खासकर सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में डिमांड आदि शामिल है।
