Weather Update : देशभर के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान (Today Weather Update) में और भी ज्यादा गिरावट आने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से उन राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खबर में जानिये आज के मौसम का हाल।
नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम का हाल पूरी तरह से बदलने वाला है। बता दें कि यहां के कई राज्यों में बारिश के साथ साथ बूंदाबांदी का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसकी वजह से ठंड का प्रभाव (Weather News) और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कुछ ही राज्यों में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन किन राज्यों में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
नए साल के साथ होगी झमाझम बरसात-
नए साल के साथ साथ बारिश का प्रकोप भी बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने देश के 6 राज्यों में नए साल पर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के 6 राज्यों में इस कड़ाके की ठंड के बीच भीषण बारिश (Rain Alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है। बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है।
उत्तरी भाग में शीत लहर का प्रकोप जारी-
देश के पूर्वी भाग और उत्तरी भाग में शीत लहर का प्रकोप देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने नए साल पर टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। आज यानी 1 जनवरी (Aaj Ka Mausam) की शाम से 6 राज्यों दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
दिल्ली में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी-
दिल्ली में आज यानी 1 जनवरी को मौसम के बिगड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा 1 जनवरी यानी नए साल पर बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस (Delhi Weather Forecast) तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, सुबह के समय दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
यूपी में घने कोहरे का अलर्ट जारी-
उत्तर प्रदेश में आज यानी साल 2025 के आखिरी दिन 20 से अधिक शहरों में घने कोहरे की वजह से मुश्किलें बढ़ रही है। सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। जिन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी (UP Ka Mausam) जारी की गई है, उनमें गोरखपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बहराइच, गोंडा, सैफई, मैनपुरी, बिजनौर, रामपुर, बलरामपुर, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, आगरा, टुंडला, मुजफ्फर नगर, बरेली, अमेठी, मेरठ और बाराबंकी जिलों को शामिल किया गया है।
बिहार में बदलेगा मौसम का हाल-
बिहार में आज यानी 1 जनवरी को मौसम का मिजाज का हाल बदलने वाला है। यहां का अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना, गोपालगंज, जहानाबाद, गया, सिवान, भोजपुर, बक्सर, सारण, पूर्वी चंपारण में घने कोहरे (Bihar weather today) का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही साथ सीमांचल के जिलों पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया में आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। 1 जनवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
