Weather Update : देश भर में नए साल के दिन बारिश, बर्फबारी और कोहरा देखने को मिला है। उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बताई गई है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को बारिश और बराबरी का केंद्र बताया गया है। बात करें राजधानी दिल्ली की तो दिल्ली में हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे।
पूरे देश में नया साल धूमधाम से मनाया गया है। लोगों ने अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत किया है। नए साल के मौके पर बहुत से लोग घूमने के लिए अनेक पर्यटक स्थलों पर गए हैं। जम्मू और कश्मीर में नया साल बर्फबारी के साथ मनाया गया। तमिलनाडु में नए साल का स्वागत बारिश और घने बादलों के साथ किया गया। वहीं, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में लोगों ने नया साल गीत संगीत और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ मनाया।
पश्चिमी हिमालय में हो सकती है बारिश और बर्फबारी
भारतीय मौसम विभाग (India Metrological Department) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दो दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड पड़ सकती है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में शीतलहर और बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 से 7 दिनों के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उड़ीसा के कई स्थानों पर सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के भी अलग-अलग शहरों में कोहरे की आशंका जताई जा रही है।
शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग (Weather Alert) के अनुसार 1 से 3 जनवरी के बीच बिहार में 1 से 2 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में शीतलहर देखने को मिल सकती है। इसके अलावा भी कई राज्यों में शीतलहर का खतरा अलग-अलग दिनों के दौरान जताया गया है।
जानें कैसा रहेगा दिल्ली व एनसीआर का मौसम
दिल्ली व एनसीआर (Delhi NCR Weather) में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बताई जा रही है। बारिश के अलावा बादल भी छाए रहेंगे। वहीं, सुबह-शाम के समय कोहरा भी छाया रहेगा और तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
आने वाले दिनों में दिल्ली में घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के कारण यातायात के साधन प्रभावित होंगे। रेल और हवाई यात्रा में देरी होने के पूरे आसार हैं। यात्रियों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।
जानें कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश (UP Weather) में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राज्य में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी हुई है। कानपुर, उन्नाव, लखनऊ समेत कई जिलों आज 2 जनवरी को धूप निकली रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए सुबह और शाम के समय कोहरे की चेतावनी जारी की है। जबकि कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। हालांकि इसका प्रभाव तापमान पर कम ही देखने को मिलेगा।
जानें कैसा रहेगा कल बिहार का मौसम
बिहार में भी देश के बाकी राज्यों की तरह ठंड और कोहरे का प्रभाव जारी है। बात करें कल के मौसम की तो राज्य में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा। राज्य के कई क्षेत्रों में शीतलहर भी देखने को मिलेगी। राज्य में दिन के समय तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
